श्री दिगम्बर जैन महासमिति एवं महिला महासमिति का शपथ विधि समारोह भव्यता के साथ संपन्न

इंदौर, 14 नवंबर (राजेश जैन दद्दू ) ।श्री दिगम्बर जैन महासमिति एवं महिला महासमिति के तत्वावधान में दिनांक 14 नवंबर 2026 को जाल सभागृह में राष्ट्रीय एवं महिला मध्यांचल का शपथ विधि समारोह भव्यता के साथ आयोजित किया गया। श्रीमती मंजू अजमेरा के नेतृत्व में आयोजित यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव एवं ध्वजारोहण श्री आर.के. जैन साहब द्वारा किया गया | दीप प्रज्वलन प्रसिद्ध उद्योगपति श्री शील कुमार जी जैन द्वारा किया गया। शपथ विधि अधिकारी के रूप में आदरणीय श्री अशोक जी सेठी, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं हंसमुख गांधी ने शपथ दिलाई ।राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष मंजू अजमेरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि संगठन में ही शक्ति है। हम सभी को एकजुट होकर एवं संगठित रहकर राष्ट्रीय स्तर पर महिला महासमिति का विस्तार करना है।स्वागत उद्बोधन ज्योति गोधा ने दिया।राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मणीन्द्र जैन ने कहा कि हमें किसी के बहकावे में नहीं आना है, बल्कि अपनी शक्ति का प्रदर्शन करना है। उन्होंने कहा कि समाज में यदि कोई परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है, तो संस्था के माध्यम से ऐसे परिवारों को सहयोग प्रदान करना हमारा दायित्व है।

शील कुमार जैन ने कहा कि समाज में एकता लाने के लिए इस मंच को भी आगे आना होगा।वैशाली वालेचा ने व्यापार एवं प्रशिक्षण पर जोर देते हुए कहा कि जरूरतमंद महिलाओं एवं परिवारों को इस मंच के माध्यम से सहायता प्रदान की जानी चाहिए।इंदु गांधी, राष्ट्रीय महिला महामंत्री, राजीव जैन, धनंजय जैन एवं प्रमोद जी जैन ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा महासमिति के विस्तार के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए।उत्कृष्ट महिलाओं का सम्मानइस अवसर पर राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष मंजू अजमेरा द्वारा समाज की उत्कृष्ट महिलाओं को श्रेष्ठ महिला रत्न एवं नारी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

धार्मिक क्षेत्र में श्रीमती रानी अशोक डोसी, अखिल भारतीय महिला संगठन की अध्यक्षा सुमन जैन एवं अखिल भारतीय महिला परिषद की अध्यक्षा निर्मला जैन को सम्मानित किया गया। वहीं कला के क्षेत्र में श्रीमती पुष्पा जी पांड्या को नारी गौरव सम्मान प्रदान किया गया।महिला मध्यांचल अध्यक्ष श्रीमती अल्पना जैन एवं श्रीमती कमलेश जी जैन ने महासमिति की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम का शुभारंभ महिला मंडल पश्चिमी इंदौर की ओर से स्वागत नृत्य एवं त्रिशला संभाग, इंदौर की सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ हुआ।कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित किया गया। द्वितीय सत्र में कार्यकारिणी सभा आयोजित हुई, जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। इस भव्य आयोजन में संपूर्ण भारत से लगभग 400 लोगों की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर समाज श्रेष्ठी कांतिलाल बंम टीके वेद विमल अजमेरा राजेश जैन दद्दू,मंयक जैन रुचि चौबीसया आदि समाज श्रेष्ठीयो की उपस्थिति रही।संपूर्ण कार्यक्रम का सशक्त एवं प्रभावशाली संचालन अंजली मोदी एवं संगीता जैन ने किया।कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय महिला मंत्री इंदु गांधी एवं राष्ट्रीय सचिव राजीव जैन ने आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में अन्निता वड़जात्या, वंदना जैन, सुमिता जैन, ज्योति गोधा एवं पुष्पा काला का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *