रतलाम 14 नवंबर । पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा दीपावली एवं शीतकालीन त्योहारों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए रतलाम मंडल से होकर विशेष किराये पर अहमदाबाद–मधुबनी, प्रतापनगर–रक्सौल एवं बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर के मध्य वन-वे स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इन ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है:-
(1) ट्रेन संख्या 09431 अहमदाबाद–मधुबनी वन-वे स्पेशल
ट्रेन संख्या 09431 अहमदाबाद–मधुबनी स्पेशल 15 नवंबर 2026 रविवार को 10:10 बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्डल के दाहोद(13:38/13:40), रतलाम(15:00/ 15:05 रविवार), उज्जैन (17:05/17:10) एवं सीहोर (19:10/ 19:12 रविवार) होते हुये मंगलवार को 01:40 बजे मधुबनी पहुँचेगी।
यह ट्रेन आणंद, छायापुरी, गोधरा, दाहोद, रतलाम, उज्जैन, सीहोर, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, बीना, दमोह, कटनी मुड़वारा, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा और सकरी स्टेशनों पर ठहरेगी।
इस ट्रेन में स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।
(2) ट्रेन संख्या 09133 प्रतापनगर–रक्सौल वन-वे स्पेशल
ट्रेन संख्या 09133 प्रतापनगर–रक्सौल स्पेशल 16 नवंबर 2026 सोमवार को 23:50 बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्डल के दाहोद(01:50/01:52 मंगलवार), रतलाम(03:30/ 03:40 मंगलवार), नागदा(04:22/04:24), उज्जैन (05:10/05:15) एवं मक्सी (06:00/ 06:02 मंगलवार) होते हुये बुधवार को 06:30 बजे रक्सौल पहुँचेगी।
यह ट्रेन वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, संत हिरदाराम नगर, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, कप्तानगंज, सिसवा बाजार, बगहा और नरकटियागंज स्टेशनों पर ठहरेगी।
इस ट्रेन में स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।
(3) ट्रेन संख्या 09113 बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर वन-वे स्पेशल
ट्रेन संख्या 09113 बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर स्पेशल 15 नवंबर 2026 रविवार को 04:30 बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्डल के रतलाम(15.45/ 15.50 रविवार), एवं नागदा(16.28/16.30 रविवार) होते हुये अगले दिन 19:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
यह ट्रेन बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, बयाना, ईदगाह आगरा, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग जंक्शन, बाराबंकी, गोंडा और बस्ती स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व ट्रेनों के ठहराव, समय एवं ट्रेनों की वास्तविक स्थिति की जानकारी भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवश्य देखें। साथ ही, RailOne ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है।