- गुलाब चक्कर स्थित नगरवासियों ने स्वास्थ्य लाभ लिया
- रोगों से मुक्ति का मार्ग हैं योग, आयुर्वेद सुरक्षा कवच हैं
- प्रकृति प्रदत्त योग संगीत थैरेपी डिजिटल युग की ओर

रतलाम। संयुक्त मधुमेह जागरुकता मंच के तत्वावधान में 14 नवंबर विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर संपूर्ण रतलाम नगर में नि:शुल्क शुगर जाँच शिविर पद्मश्री डॉ. लीला जोशी का आशिर्वाद लिए आयोजित किए गए।
पतंजलि योगपीठ युवा भारत जिला रतलाम, विशनित योग संगीत सेवा संस्थान, डिजिटल रामायण सेफ शाप संस्थान के प्रयासों से वार्ड क्रं 36 संयोजक राजेश माहेश्वरी, वरिष्ठ पत्रकार, रमेश सोनी, राजेन्द्र कोठारी, समाज सेवी अशोक अग्रवाल, आनंद व्यास के मार्गदर्शन में गुलाब चक्कर समीप युवा समाजसेवी सी.ए. मयंक सोलंकी के सानिध्य में योग से निरोग महायज्ञ 14 नवंबर 2026 दिन शनिवार प्रात 08 से 10 बजे तक नि:शुल्क शुगर जांच शिविर गुलाब चक्कर गेट स्थित संयोजक विशाल कुमार वर्मा, नित्येन्द्र आचार्य, मनोज राय जायसवाल द्वारा संचालित किया गया 95 से अधिक प्रतिभागियों की जांच की गई जिनमें शुगर से ग्रषित मरीजों को योग क्रियाओं आसनों आहार विहार के साथ आयुर्वेदिक परामर्श दिया गया जनशक्ति के महेश खंडेलवाल, मनोज उपाध्याय, दवा इंडिया के अविनाश करनावत, डाॅ. डी के सोनी, आयुर्वेदाचार्य चंदनमल घोटा, महेश सोलंकी, ओम प्रकाश शर्मा, का विशेष सहयोग रहा ।
नि:शुल्क शुगर जाॅच शिविर के साथ ही योग भक्ति संगीत थैरेपी, अमृता नीम गिलोय व इंसुलिन प्लांट बेल लाभार्थियों को उपलब्ध करवाई गई रोगों से मुक्ति का मार्ग हैं योग, डिजिटल युग में आयुर्वेद सुरक्षा कवच की तरहा आंतरिक संरचनाओं को शक्ति संबल प्रदान करता है।