देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिन बाल दिवस के रूप में मनाया

रतलाम । एकीकृत शासकीय नित्यानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोसवास में भारत स्काउट जिला रतलाम ने जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस मनाया ।
इस अवसर पर उच्च माध्यमिक शिक्षिका श्री मति ललिता कदम ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुवे कहा है श्री नेहरू हमारे देश के प्रथम प्रधानमंत्री थे और उन्होंने भारत को आजाद कराने के स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया और अपने साथियों के साथ मिलकर देश को आजाद कराया ।
इस अवसर भारत स्काउट गाइड की छात्र छात्राओं ने विद्यालय में खाने पीने की छोटी छोटी दुकान लगाई गई ओर विद्यालय में साफ सफाई भी की ओर सफाई कर्मचारी का सम्मान भी किया गया ओर मधुमेह दिवस पर मधुमेह की जानकारी भी दी।
कार्यक्रम में विद्यालय की छात्र छात्राओं में अंजली दिव्या पूनम चित्रलेखा इशिका नव्या मुस्कान हर्षिता सहित विद्यालय के शिक्षक शंभूलाल चौहान मुकेश चौहान शिक्षिका सुनीता गेहलोत एवं तृप्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *