व्यक्ति को जीवन में सफलता के लिए आध्यात्मिक के मार्ग पर चलना चाहिए – पीपलखुटा पीठाधीश्वर दयाराम महाराज

श्रीमद् भागवत कथा अमृत महोत्सव प्रारंभ

रतलाम l जनकल्याण एवं मानव सेवा के पावन संकल्प के लाभार्थ गुप्ता एवं अग्रवाल परिवार द्वारा श्रीमद् भागवत कथा अमृत महोत्सव सैलाना रोड स्थित होटल श्रीजी पैलेस पर आयोजित किया जा रहा है जिसके तहत शुक्रवार को बरबड हनुमान मंदिर से पोथी एवं कलश यात्रा निकाली गई यात्रा में महिलाओं ने लाल रंग की चुनरी तथा पुरुषों ने सफेद कुर्ता पजामा धारण कर रखा था भजन की स्वर लहरियों के बीच कलश यात्रा प्रारंभ हुई मार्ग में नागरिकों ने कलश यात्रा व भागवत आचार्य परम पूज्य आचार्य रामानुज जी अहमदाबाद का का स्वागत किया । कलश एवं पोथी यात्रा श्रीजी पैलेस पहुंची कथा का शुभारंभ पीपलखुटा पीठाधीश्वर दयाराम महाराज ने दीप प्रज्जवलन कर किया।
भागवताचार्य आचार्य रामानुज जी का स्वागत उमेश गुप्ता, मीना गुप्ता, अभिनव गुप्ता, गौरी गुप्ता, आदित्य गुप्ता, ममता गुप्ता, ऋषि अग्रवाल, नीता सुरेशचंद्र अग्रवाल, मनोज झालानी, कमल अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल आदि ने किया पीपलखुटा पीठाधीश्वर दयाराम दास जी ने कहा कि मनुष्य जीवन में मनुष्य को विभिन्न प्रकार से थकान हो जाती है तथा उसका एकत्रि करण हो जाता है भागवत कथा व्यक्ति की सभी थकानों को दूर कर देती है तथा संघर्ष से मुक्ति दिलाती है कथा मानव जीवन के उद्धार के लिए होती है व्यक्ति को जीवन में सफलता के लिए आध्यात्मिक के मार्ग पर चलना चाहिए।
संचालन करते हुए कैलाश व्यास एडवोकेट ने आचार्य रामानुज जी का परिचय देते हुए कहा कि आप भागवत, राम कथा के माध्यम से मानव मात्र में आध्यात्मिक चेतना का जागरण जीवन मूल्यों की व्याख्या और सकारात्मक चिंतन की गंगा बहाते हैं आचार्य जी भारत माता मंदिर के संस्थापक पूर्व शंकराचार्य परम पूज्य सत्यम मित्र आनंद जी गिरी महाराज के शिष्य हैं उन्होंने कहा कि शास्त्र कहते हैं कई जन्मों का पुण्य हो तो श्रीमद् भागवत कथा का शुभ संकल्प पूरा होता है शुक्रवार से भगवान सूर्य की उपासना शुरू हुई है और उसी दिन आज से रतलाम में श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ हो रही है l कथा पारायण करवाते हुए व्यास पीठ से आचार्य रामानुज ने कहा कि यदि आप जीवन में शाश्वत के साथ जीना चाहते हैं जीवन को सफल करना चाहते हैं तो जिज्ञासु बने जिज्ञासा ही आपके जीवन के प्रकाश से परिचय कर सकती है जिज्ञासा पुरुषार्थ संपन्न होना चाहिए यदि जिज्ञासा प्रमादी आलसी हो तो कोई सुखद परिणाम नहीं दे सकती व्यक्ति को जिज्ञासा के लिए पुरुषार्थ करना पड़ता हैl यदि जिज्ञासा पुरुषार्थ विहीन है तो वह वह जिज्ञासा ही नहीं हैl कलयुग के 27 लक्षण है जिसका मन दूषित हो वहां पर कलयुग निवास करता है ,व्यक्ति को भरोसा व श्रद्धा के साथ साथ मन पवित्र रखना चाहिए, यदि व्यक्ति को बहुत ज्यादा गुस्सा आए तो मुस्कुरा देना चाहिए तथा दूसरों के प्रति करुणा का भाव रखना चाहिए।
कथा के अंत में आरती कर प्रसादी वितरित की गईl श्रीमद् भागवत कथा प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 1. 30 बजे तक होगी आयोजकों ने नागरिकों से इस अवसर पर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *