छह वर्गों में प्रतिभाओं का सम्मान, डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड


रतलाम। ऑल इंडिया फोटोग्राफर फाउंडेशन के तत्वावधान एवं रोटरी क्लब रतलाम के सहयोग से विश्व फोटोग्राफी दिवस (19 अगस्त) के उपलक्ष्य में रतलाम शहर में आठवीं फोटोग्राफी प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। पिछले आठ वर्षों से निरंतर आयोजित हो रही यह प्रतियोगिता आयोजन संयोजक राकेश पोरवाल द्वारा अपने स्वर्गीय माता-पिता रामचंद्र पोरवाल एवं मीना देवी पोरवाल की पावन स्मृति में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में स्कूली विद्यार्थी, महाविद्यालयीन विद्यार्थी, प्रोफेशनल फोटोग्राफर, महिला, पुरुष एवं मोबाइल फोटोग्राफी सहित छह वर्गों में प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और फोटोग्राफी कौशल का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रतलाम शहर के लोकप्रिय विधायक एवं मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री माननीय चैतन्य काश्यप का स्वागत हरजीत सिंह चावला, अजीत सिंह छाबड़ा, देवेंद्र सिंह वाधवा गगनदीप सिंह डंग ,उद्योगपति गौरव अजमेरा , रोटरी क्लब अध्यक्ष अमरपाल वाधवा , द्वारा किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रतियोगिता संयोजक राकेश पोरवाल ने स्वागत उद्बोधन देते हुए प्रतियोगिता की आठ वर्षों की यात्रा, उद्देश्य एवं आयोजन की विशेषताओं की जानकारी दी।
मुख्य अतिथि माननीय कैबिनेट मंत्री चैतन्य कश्यप ने अपने उद्बोधन में फोटोग्राफी के बदलते स्वरूप पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज फोटोग्राफी डिजिटल रूप में आ चुकी है। डिजिटल माध्यम ने तस्वीरों को देखना और साझा करना आसान बनाया है, लेकिन इसके साथ एक महत्वपूर्ण पक्ष पीछे छूटता जा रहा है। पहले हम तस्वीरों को प्रिंट करवाकर अपने हाथों में लेते थे और उन्हें देखकर एक अलग आनंद एवं आत्मीय अनुभव प्राप्त करते थे। डिजिटल तस्वीरों को देखने में वह अनुभव नहीं मिलता और उनकी सुरक्षा भी एक चुनौती है। एवं उन्होंने प्रतिभागियों से इस बात का भी जिक्र किया कि उनके द्वारा लिए गए विशेष फोटोग्राफ्स को हमेशा प्रिंट करवा कर सहेज कर रखना चाहिए साथ ही ऐसे फोटोस का प्रसारण सोशल मीडिया के माध्यम से नहीं होना चाहिए जो की सामाजिक सौहार्द को एवं समाज की शांति को भंग करते हैं।।
उन्होंने फोटोग्राफी की बारीकियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अलग-अलग एंगल, स्थिरता, दृष्टिकोण और सृजनशीलता किसी भी तस्वीर को विशेष एवं प्रभावशाली बनाते हैं। फोटोग्राफी केवल कैमरे का उपयोग नहीं, बल्कि एक रचनात्मक दृष्टि और संवेदनशील अभिव्यक्ति का माध्यम है। उन्होंने आयोजन संयोजक श्री राकेश पोरवाल जी को आठ वर्षों से इस प्रतियोगिता का निरंतर आयोजन करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा सभी पुरस्कार प्राप्त प्रतिभागियों को भी बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
छह वर्गों में घोषित हुए विजेता
प्रतियोगिता के छह वर्गों के परिणाम इस प्रकार रहे—
वर्ग 1 – स्कूली छात्र वर्ग
- प्रथम स्थान – प्रिंसी कच्छावा
- द्वितीय स्थान – अंश सोलंकी
- तृतीय स्थान – जसप्रीत सिंह
वर्ग 2 – महाविद्यालयीन छात्र वर्ग
- प्रथम स्थान – रिया मेहता
- द्वितीय स्थान – तन्वी जावेद
- तृतीय स्थान – प्रज्ञा वर्मा
वर्ग 3 – प्रोफेशनल फोटोग्राफी वर्ग
- प्रथम स्थान – अनुषा जैन
- द्वितीय स्थान – संदीप पवार
- तृतीय स्थान – कुमकुम सोनी
वर्ग 4 – महिला वर्ग
- प्रथम स्थान – किंचूक वाधवा
- द्वितीय स्थान – नीना सुरेंद्र वोरा
- तृतीय स्थान – अनुराधा खाबिया
वर्ग 5 – पुरुष वर्ग
- प्रथम स्थान – हर्षित द्वारा
- द्वितीय स्थान – अनमोल सुरोलिया
- तृतीय स्थान – देवेंद्र वाधवा
वर्ग 6 – मोबाइल फोटोग्राफी वर्ग
- प्रथम स्थान – राधिका व्यास
- द्वितीय स्थान – सीमा सिरोलिया
- तृतीय स्थान – डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता
प्रतियोगिता के निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण मूल्यांकन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले निर्णायक मंडल के सदस्यों का मुख्य अतिथि माननीय कैबिनेट मंत्री चैतन्य कश्यप एवं मंचासीन अतिथियों के द्वारा स्मृति चिह्न प्रदान कर अभिनंदन एवं सम्मान किया गया।
निर्णायक मंडल के सदस्य: साइन श्री इंटरनेशनल प्राचार्य
सुश्री डॉ. श्वेता विनचुरकर वरिष्ठ शिक्षाविद्,
सोनल बाजपेयी प्राचार्य, हिमालय इंटरनेशनल स्कूल।
एवं *निर्णायक मंडल में कैलाश व्यास वरिष्ठ रंगकर्मी एवं एडवोकेट डॉ दिव्या पोरवाल थे।
संस्था द्वारा प्रतिवर्ष फोटोग्राफी प्रतियोगिता के साथ समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता, सेवानिवृत्त प्रभारी प्राचार्य, डाइट को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। उनका शैक्षणिक योगदान एवं सेवाएं इस सम्मान के लिए विशेष रूप से सराहनीय हैं।
कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन रोटरी क्लब रतलाम के अध्यक्ष श्री अमरपाल वाधवा जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सुरेंद्र वोरा, नूतन मजावदिया सहित नागरिक उपस्थित थे संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन विकास शैवाल द्वारा किया गया।
आयोजन के माध्यम से फोटोग्राफी की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने, उनकी रचनात्मकता को पहचान दिलाने और नई पीढ़ी को इस कला के प्रति प्रोत्साहित करनेउ का सार्थक प्रयास किया गया। आठ वर्षों से निरंतर आयोजित हो रही यह प्रतियोगिता रतलाम की रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में एक महत्वपूर्ण स्थान बना चुकी है।