महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 150 पदों पर होगा चयन
रतलाम 18 नवंबर । प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रतलाम ने बताया कि संस्था में 26 नवंबर 2026 को Hero Motorcorp Ltd. द्वारा अपने हरिद्वार प्लांट के लिये कंपनी द्वारा लगभग 150 रिक्त पदों के लिये महिला व पुरूष आवेदकों हेतु प्लेसमेंट कैंपस का आयोजन किया जाएगा।
इसमें आईटीआई ट्रेड्स (पुरुष) के अंतर्गत फिटर, टर्नर, एमएमवी, डीजल मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, मशीनिस्ट, वेल्डर, इलेक्ट्रॉनिक, मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन तथा महिला अभ्यर्थियों के लिए फिटर, टर्नर, एमएमवी, डीजल मैकेनिक, ट्रैक्टर, मैकेनिक, मशीनिस्ट, वेल्डर, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, कोपा, इंस्ट्रूमेंट, मैकेनिक, वायरमेन, आरएसी, पीपीओ एवं सभी मैकेनिक ट्रेड के अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे।
चयनित अभ्यर्थियों को फुल टाइम एम्प्लॉयमेंट (FTE) के लिए 26 हजार 450 रुपए प्रतिमाह सीटीसी तथा अप्रेंटिसशिप के लिए 19 हजार 311 रुपए प्रतिमाह इन हैंड वेतन दिया जाएगा। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 26 वर्ष निर्धारित की गई है।
इच्छुक युवक 26 नवम्बर 2026 को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सज्जन मिल के सामने, सैलाना रोड, रतलाम में उपस्थित होकर केम्पस मे भाग ले सकते है।
आयोजन के दिन आवेदक को अपने समस्त मूल प्रमाण-पत्र एवं बायोडाटा/CV/Resume सहित अन्य शैक्षणिक दस्तावेजों को लेकर आई. टी. आई. परिसर में प्रातः 10:00 बजे उपस्थित हो सकते हैं । भर्ती कंपनी द्वारा अपनी शर्तों पर की जाएगी। साक्षात्कार के समय कंपनी से समस्त जानकारी स्वयं प्राप्त करें। केम्पस में प्रतिभागिता हेतु आवेदक को कोई यात्रा व्यय नही दिया जाएगा।