कलेक्टर श्री कटेसरिया ने की राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक


रतलाम 18 नवंबर । कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर तीन तहसीलदारों को शोकॉज नोटिस जारी किए हैं। इनमें तहसीलदार पिपलौदा की तीन, तहसीलदार जावरा की एक तथा तहसीलदार रतलाम ग्रामीण की एक शिकायत सहित कुल पांच शिकायतें शामिल हैं।
बैठक में कलेक्टर ने आरसीएमएस पोर्टल के अंतर्गत राजस्व विभाग के सीमांकन, नामांतरण एवं बंटवारा संबंधी प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने स्वामित्व योजना के कार्यों की प्रगति की भी जानकारी ली। बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, अपर कलेक्टर श्री बृजेंद्र रावत सहित राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।