
जावरा (अभय सुराणा) । जैन दिवाकर श्री चौथमल जी म.सा. की 150वीं जयंती के पावन प्रसंग पर अंतरराष्ट्रीय जैन दिवाकर विचार मंच के तत्वावधान में “प्रथम” राजस्थान गौरव रत्न सम्मान-2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह गरिमामय सम्मान समारोह राष्ट्र संत कमलमुनि ‘कमलेश’ जी म.सा. के पावन सानिध्य में तथा 77वें श्री एकलिंग दीवान, मेवाड़ महाराणा श्रीजी हुजुर लक्ष्यराज सिंह जी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा।
अंतर्राष्ट्रीय जैन दिवाकर विचार मंच के राष्ट्रीय सरंक्षक अभय सुराणा ने बताया कि आयोजन में मेवाड़ महाराणा श्रीजी हुजुर लक्ष्यराज सिंह जी को राजस्थान गौरव रत्न सम्मान-2026 प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय जैन दिवाकर मंच के महिला शाखा के राष्ट्रीय पदाधिकारीयों की घोषणा भी की जाएगी।
उक्त आयोजन श्री स्थानकवासी जैन संघ मैसूर के के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। संघ के अध्यक्ष सुभाषचन्द्र दरड़ा एवं मंत्री बुधमल बाघमार आदि ने समाज जनों से अपील किया कि वह इस गरिमापूर्ण कार्यक्रम में आकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं। विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप मेहता एवं राष्ट्रीय मंत्री विशाल मेहता ने भी सभी श्रद्धालुओं एवं समाजबंधुओं से इस पावन अवसर पर सादर उपस्थित रहने का आग्रह किया है।