- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कैट पदाधिकारियों को दिलाई शपथ
- जिलाध्यक्ष मनोज झालानी के नेतृत्व में रतलाम का प्रतिनिधिमंडल भोपाल में शपथ समारोह में हुआ शामिल


रतलाम। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) मध्यप्रदेश के शपथ ग्रहण समारोह में रतलाम जिले के कैट जिलाध्यक्ष श्री मनोज झालानी के नेतृत्व में संस्था के पदाधिकारियों सहित एक प्रतिनिधिमंडल भोपाल पहुंचा और समारोह में सहभागिता की। समारोह में मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कैट के पदाधिकारियों मनोज झालानी, जयवंत कोठारी, महेश अग्रवाल, जय छजलानी, भगवान दास त्रिलोकचंदानी एवं चंद्रप्रकाश व्यास को पद एवं दायित्वों की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर संजय पारख, राजेश सियाल सहित रतलाम के अनेक व्यापारीगण भी उपस्थित रहे। सभी ने कैट के माध्यम से व्यापारी हितों के संरक्षण एवं व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए संगठित होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मनोज झालानी ने बताया कि शीघ्र ही पूरे जिले में कैट की कार्यकारिणी एवं संस्था की इकाइयों का गठन किया जाएगा, जिससे जिले के अधिक से अधिक व्यापारियों को संगठन से जोड़कर उनकी समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके।