डॉ. अम्बेडकर नगर -दानापुर एवं उधना – रक्सौल के मध्य वन-वे स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

रतलाम 19 नवंबर । पश्चिम रेलवे द्वारा शीतकालीन त्योहारों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए रतलाम मंडल से होकर विशेष किराये पर डॉ. अम्बेडकर नगर -दानापुर एवं उधना – रक्सौल के मध्य वन-वे स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इन ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है:-

1.ट्रेन संख्या 09345 डॉ. अम्बेडकर नगर -दानापुर स्पेशल शुक्रवार 20 नवंबर, 2026 को डॉ. अम्बेडकर नगर से 18.00 बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्‍डल के इंदौर(18.30/18.40शुक्रवार),फतेहाबाद चंद्रावतीगंज (19.18/19.20 शुक्रवार), उज्जैन (19.50/20.00 शुक्रवार) एवं मक्‍सी(20.35/20.37 शुक्रवार) होते हुये अगले दिन 20.45 बजे दानापुर पहुंचेगी।
इस ट्रेन में इंदौर, फतेहाबाद, उज्जैन, मक्‍सी, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, बीना, सागर दमोह, कटनी मुड़वारा, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्ज़ापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।
इस ट्रेन में स्लीपर श्रेणी तथा सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच रहेंगे।
2.ट्रेन संख्या 09161 उधना – रक्सौल स्पेशल शुक्रवार 20 नवंबर, 2026 को उधना से 14.00 बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्‍डल के रतलाम (20.20/20.30 शुक्रवार) एवं नागदा (21.53/21.55 शुक्रवार) होते हुये रविवार को 02.00 बजे रक्सौल पहुंचेगी।
यह ट्रेन वडोदरा, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर ,पनियहवा एवं नरकटियागंज, स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।
इस ट्रेन में स्लीपर श्रेणी तथा सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच रहेंगे।

यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व ट्रेनों के ठहराव, समय एवं ट्रेनों की वास्तविक स्थिति की जानकारी भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवश्य देखें। साथ ही, RailOne ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *