श्री नित्य चिंताहरण गणपति जी मंदिर पर आज अन्नकूट महाप्रसादी का आयोजन किया गया

रतलाम। दिपावली बाद सनातन परम्परा अनुसार मंदिरों पर अन्नकूट का विशेष आयोजन किया जाता है । श्री नित्य चिंताहरण गणपति जी मंदिर पेलेस रोड रतलाम पर दिनांक 18 नवम्बर 26 बुधवार को दोपहर 12:15 से अन्नकूट महाप्रसादी का आयोजन किया ।
उक्त जानकारी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष जनक नागल ने देते हुए बतलाया कि अन्नकूट महोत्सव पर मंदिर को फूलों कि लडीयो से सजाया जाकर दोपहर 12:15 बजे भगवान श्री गणपति जी महाराज की महाआरती कर छप्पन भोग लगाया गया ,पश्चात महाप्रसादी (अन्नकूट)का वितरण किया गया जिसमें सैकडो भक्तों ने प्रसादी ग्रहण किया ।
इस अवसर पर आरती में विशेष रूप से सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष अनिल झालानी, समाज सेवी अनिल पुरोहित, डाक्टर सुरेश दवे मंदिर समिति के अध्यक्ष जनक नागल, सचिन सिंह देवड़ा, पं अमित रावल, मुकेश व्यास , अशोक मेहता, रत्ना पाल, सारिका दवे, अमित सिंह देवड़ा, देवेन्द्र राठौर, , मनीष सोलंकी, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *