अयोध्या एवं बनारस की धार्मिक एवं शैक्षणिक यात्रा ग्रुप ने अयोध्या, वाणारसी एवं प्रयागराज के संगम में डुबकी लगा कर जावरा लोटा

जावरा (निप्र)। जैन सौश्यल ग्रुप इंटरनेशनल फैडरेशन की जावरा इकाई जैन सौश्यल ग्रुप सीनियर सिटीजन के 35 दम्पति यात्रा ग्रुप ने बाबा काशी विश्वनाथन महादेव काल भैरव, श्री आदिनाथ व पार्श्वनाथ भगवान आदि जैन तीर्थो व अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर, हनुमान गढ़ी आदि विश्वप्रसिद्ध मंदिरो के ब्रह्म मुहूर्त में प्रातः 4 बजे लम्बी लाईन को पार करते हुए ब्रह्म मुहूर्त में प्रतिमाओ के दर्शन व अभिषेक कर वन्दन अभिनन्दन कर प्रयागराज के गंगा, जमना, सरस्वती के संगम में डुबकी लगा कर धर्मलाभ अर्जित जावरा लोटे।
उक्त जानकारी देते हुए ग्रुप के मिडिया प्रभारी एवं वरिष्ठ पत्रकार पारस छाजेड़ व अशोक चोपड़ा ने संयुक्त वक्तव्य में बताया कि ग्रुप एवं यात्रा संयोजक डॉ सुजानमल कोचट्टा के नैतृत्व में ग्रुप अध्यक्ष नवनीत सिंह श्रीमाल, सचिव अशोक कुमार ओरा, उपाध्यक्ष महावीर डांगी , संचालक मण्डल के सदस्य राकेश मेहता, पारसमल ओरा, दिनेश पोखरना , डॉ राजकुमार पिपाडा, शैलेन्द्र सिंह श्रीमाल, शशसंतोष साखला राजेन्द्र मेहता, पारसमल मेहता,अभय मण्डलेचा, अभय कुमार चोपड़ा, अनिल जैन, कमल चपडोद, पुखराज कांठेड़, अनिल कुमार पावेचा आदि दम्पति आदि सभी दम्पति सदस्यों ने धार्मिक लाभ लेते हुए तिर्थो की शैक्षणिक जानकारी प्राप्त की।
श्री छाजेड़ व श्री चोपड़ा ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाणारसी की सुन्दरता, भव्य आलोकित वाणारसी स्वर्ग लोक जैसा सुन्दर एवं भव्य लगता है। ग्रुप संयोजक सुजानमल कोचट्टा से प्राप्त जानकारी अनुसार वाणारसी में विश्वप्रसिद्ध काशी विश्वनाथ महादेव के दर्शन वन्दन के साथ काल भैरव व विशेष कर श्री नमो धाट, रामधाट, मणी कर्णिका धाट जहा 24 ही धण्टे लाशें जलाने का सिलसिला बना रहता,सहित 80 धाटो का का स्टीमर में बैठ कर दर्शन का लाभ रोमांचकारी रहा वहीं स्टीमर से ही गंगा मैया की आरती भी आकर्षक रही।
श्री छाजेड़ एवं चोपड़ा ने बताया कि धार्मिक एवं शैक्षणिक यात्रा ग्रुप ने अयोध्या में हनुमान गढ़ी की भव्य प्रतिमा के दर्शन के पश्चात हमारी आस्था के आयाम भगवान श्री राम की अदभूत छटा बीखरने वाली रामल्ला की भव्य प्रतिमा के दर्शन किये वही दशरथ महल व कनक महल की के प्राचीन किन्तु अदभूत कला से सुसज्जित महल के दर्शन का लाभ लिया। तथा प्रयागराज में गंगा जमना सरस्वती महानदियों के पावन संगम में आस्था की डुबकी लगा कर 35 ही दम्पति सदस्यों ने भक्ति भाव से धार्मिक एवं शैक्षणिक यात्रा का लाभ लेते हुए अपने ज्ञान में अभिवृद्धि।
इस अवसर पर सभी दम्पति सदस्यों ने इस भव्य यात्रा के दौरान आने, जाने , ठहरने खाने एवं दर्शन आदि सुनिश्चित एवं सराहनीय व्यवस्था के लिए ग्रुप संयोजक सुजानमल कोचट्टा,अध्यक्ष नवनीत सिंह श्रीमाल सचिव अशोक कुमार ओरा वरिष्ठ उपाध्यक्ष महावीर डांगी व यवस्था पक राकेश बांठिया का अयोध्या रेलवे स्टेशन पर मोतियों की माला एवं दुपट्टे से करतल ध्वनि के साथ आत्मिय स्वागत किया।
यात्रा संयोजक सुजान कोचट्टा ने यात्रा के अनुभव पर सुझाव दिया कि देश के सभी विश्वप्रसिद्ध मंदिरो पर जहा आस्था का सैलाब उमड़ता है वहा पुरुषों एवं महिलाओ के लिए दर्शन की मन्दिर के गृभग्रह तक प्रतिमाओ के दर्शन तक अलग अलग ही रहना चाहिए तथा दर्शन के पश्चात निकलने के रास्ते भी अलग अलग होना चाहिए। ताकि महिलाओं एवं उनके साथ बच्चों को भीड़ में कुचलने व अपराधिक दबाव से मुक्ति के साथ आराम से दर्शन लाभ मिल सके।
कोचट्टा ने बताया कि वर्तमान में मंदिरों में देखने में यह आया कि शुरू में तो महिला पुरुष अलग अलग रेलिंग में चलते हैं किन्तु जैसे ही मन्दिर का प्रवेश गर्भग्रह आता है सबको एक साथ छोड़ देते जहा भगदड़ जैसी स्थिति हो जाती है। अतः प्रतिमा के दर्शन एवं दर्शन के बाद पुरूष एवं महिलाओ के निकलने के मार्ग अलग-अलग ही होना चाहिए।
दुसरा यह कि आस्था के सैलाब वाले इन मन्दिरों में वीआईपी दर्शन के नाम पर मन्दिर के पण्डौ व सूरक्षा कर्मियों द्वारा दर्शनार्थियों के साथ जबरदस्त लूट की जारही है इस वीआईपी कल्चर में भी जबरदस्त सुधार की आवश्यकता है। वहीं आस्था के सैलाब वाले बहुचर्चित मन्दिर 24 ही धण्टे खुले रहना चाहिए ताकि बाहर से आने वाले दर्शनार्थी अपनी सुवीधा से दर्शन कर सके इससे भीड़ का दबाव भी नहीं रहेगा व पण्डो की लूटमार से भी मुक्ति मिलेगी।
कोचट्टा ने कहा कि मन्दिरों में आस्था के साथ जाए दर्शन करे किन्तु यह जरुरी नहीं है कि धर्मान्धता के सैलाब में बहकर भारी भिड़ में जाकर अपनी जान जोखिम में न डाले, जैसे कि आज के आज ही आपको मोक्ष मिल जायेगा। भगवान का दरबार तो 24 ही धण्टे व 12 ही महिने खुला रहता है अतः आप आस्था के सैलाब वाले दिन से बचें तो ज्यादा अच्छे प्रभु दर्शन होंगे। श्री कोचट्टा ने सभी पत्रकार साथियों का यात्रा के बढ़िया कवरेज एवं धार्मिक एवं शैक्षणिक यात्रा में शामिल होने वालें सभी दम्पति सदस्यों के सहयोग के लिए कृतज्ञता ज्ञापित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *