
रतलाम। विरियाखेड़ी वृद्धाश्रम, रतलाम में जैन जागृति मंडल द्वारा सभी वृद्धजनों को गरिमामयपूर्ण समारोह में अलमारियां भेट कर सम्मान किया गया। यह जानकारी जैन जागृति मंडल सदस्या किरण पामेचा द्वारा दी गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में जैन जागृति मंडल रतलाम की रूपरेखा व्यक्त करते हुए अध्यक्षा श्रीमती लता धाकड़ ने वृद्ध जनों को नवकार महामंत्र वंदना करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई। तत्पश्चात सचिव श्रीमती अनिता कोठारी ने जैन जागृति मंडल के उद्देश्य का एवं जैन धर्म का विस्तार से बताया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी वृद्ध जनों को दैनिक उपयोग हेतु अलमारीया वितरीत कर सभी वृद्धजनों का सम्मान किया गया किया गया।
कार्यक्रम में जैन जागृति मंडल के सदस्य गण श्रीमती किरण पामेचा, उषा मेहता, मधु जैन, शशि कटारिया, विजया बेन पोरवाल, शशि राठौर, मधु जैन, मनु मोदी, रंजना, ललिता पोखरना, सुनीला पोरवाल, प्रियंका बाफना, सुलेखा गादिया आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी वृद्ध जनों के उत्तम स्वस्थ रहने की कामना की गई।