
रतलाम 27 नवम्बर । शासन निर्देशानुसार ‘‘जनविश्वास कार्यक्रम’’ के अन्तर्गत क्षेत्र भ्रमण, जनसमस्याओं के प्रभावी निराकरण एवं शासकीय सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित् किये जाने हेतु 14 अगस्त 2026 से 29 जनवरी 2027 तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित किये जाने वाले शिविरों के तहत 27 नवम्बर शुक्रवार को झोन क्रमांक 3 अमृत सागर उद्यान परिसर में कार्यालयीन समय में शिविर आयोजित शिविर में नागरिकों की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए शिकायतों का निराकरण किया गया।
शिविर में कुल 29 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 09 पी एम स्वनिधि के स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए, 08 सामान्य शिकायत समग्र आई डी से संबंधित जिनका तत्काल निराकरण किया गया, 05 सी एम हेल्पलाइन शिकायत का निराकरण कर शिकायत को बंद करवाया गया तथा अन्य 07 शिकायतो में से 05 का तत्काल निराकरण किया गया एवं शेष 02 शिकायतों के अतिशीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारी/कर्मचारी को निर्देशित किया गया
आयोजित शिविर में उपायुक्त सचिन सिटोले, समग्र सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी आयुषी पालीवाल, सिटी मैनेजर नेहा कुवाल सहित नगर निगम तथा विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।