प्रियांशी सोनी, निलेश अटोलिया व प्राची पाल ने हासिल की सफलता

रतलाम। म.प्र. मेडिकल साइन्स युनिवर्सिटी, जबलपुर द्वारा बी.एच.एम.एस. प्रथम प्रोफ. के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें डिस्ट्रीक्ट होम्योपैथिक मेडिकल कालेज, रतलाम म.प्र. का परीक्षा परिणाम सर्वश्रेष्ठ रहा। इस परीक्षा परिणाम में प्रियांशी सोनी ने 1400 अंकों मे ंसे 1054 अंक प्राप्त कर प्रथम, निलेश अटोलिया ने 980 अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं प्राची पाल ने 971 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर आकर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इस परीक्षा परिणाम को लेकर सभी परीक्षार्थियों में अपार हर्षोल्लास है।
डॉ. एस. एम. शर्मा मेमोरियल मेडिकल फाउण्डेशन, रतलाम के संस्था संचालक नीरज त्रिवेदी, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.भरत पटेल, ट्रस्ट के पदाधिकारियों, एवं समस्त टीचिंग स्टाफ ने होम्योपैथिक महाविद्यालय के टॉपर छात्र-छात्राओं एवं सभी उत्तीर्ण परीक्षार्थियो को हार्दिक बधाई दी