

रतलाम। शहर में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का एक सुंदर उदाहरण देखने को मिल रहा है। सेंट्रल प्लाजा गार्डन में नियमित रूप से निःशुल्क योग कक्षाएं आयोजित की जा रही हैं, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं उत्साहपूर्वक भाग ले रही हैं।
कक्षा संचालन पार्षद निशा पवन सोमानी कर रही हैं, जबकि योग शिक्षिका सीमा जी वर्मा के सानिध्य में प्रतिदिन सायंकाल 4 से 5 बजे तक योगाभ्यास कराया जाता है।
योग कक्षा में प्राणायाम, सूक्ष्म व्यायाम, आसन और ध्यान का अभ्यास कराया जाता है, जिससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों को लाभ मिल रहा है। प्रतिभागी महिलाओं का कहना है कि नियमित योग से उन्हें थकान, तनाव, कमर दर्द और ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं में काफी राहत मिली है। आयोजकों ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस निःशुल्क योग कक्षा में शामिल होकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।
“योग करेंगे – स्वस्थ रहेंगे” यही इस अभियान का मुख्य संदेश है।
उक्त जानकारी पतंजलि योगपीठ रतलाम जिला
सोशल मीडिया प्रभारी नित्येंद्र एम आचार्य ने दी है।