रतलाम, 27 नवंबर। पश्चिम रेलवे द्वारा शीतकालीन त्योहारों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए रतलाम मंडल से होकर दानापुर–अहमदाबाद के मध्य वन-वे स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेन संख्या 03217 दानापुर–अहमदाबाद स्पेशल शनिवार, 28 नवंबर, 2026 को दानापुर से 22.3O बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्डल के उज्जैन (21.00/21.05 रविवार), नागदा(22.05/22.07), रतलाम (22.50/23.00 रविवार) एवं दाहोद(01.00/01.02 सोमवार) होते हुये सोमवार को 06.00 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।
इस ट्रेन का आरा, बक्सर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, कटनी मुड़वारा, दमोह, बीना, विदिशा, संतहिरदाराम नगर, उज्जैन, नागदा, रतलाम, दाहोद, गोधरा, छायापुरी एवं आणंद स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। इस ट्रेन में स्लीपर श्रेणी तथा सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच रहेंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व ट्रेनों के ठहराव, समय एवं ट्रेनों की वास्तविक स्थिति की जानकारी भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवश्य देखें। साथ ही, RailOne ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है।