पश्चिम रेलवे द्वारा रतलाम मण्‍डल से होकर विभिन्न गंतव्यों के लिए स्पेशल ट्रेनों के फेरे विस्तारित

रतलाम, 26 नवंबर। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के उद्देश्य से रतलाम मण्‍डल से हो कर विभिन्न स्पेशल ट्रेनों के फेरों का विस्तार किये गये है। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार विस्‍तारित ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है :-

(1.) ट्रेन संख्या 09343 डॉ. अंबेडकर नगर–दानापुर साप्ताहिक स्पेशल के फेरों को 10 दिसम्‍बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09344 दानापुर–डॉ. अंबेडकर नगर साप्ताहिक स्पेशल के फेरों को 11 दिसम्‍बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है।
(2.) ट्रेन संख्या 09085 मुंबई सेंट्रल–इंदौर स्पेशल के फेरों को 28 दिसम्‍बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09086 इंदौर–मुंबई सेंट्रल स्पेशल के फेरों को 29 दिसम्‍बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है।
उपर्युक्‍त ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी द्वि-साप्ताहिक से बढ़ाकर त्रि-साप्ताहिक कर दी गई है। यह बदलाव ट्रेन संख्या 09085 की 30 नवम्‍बर, 2026 से तथा ट्रेन संख्या 09086 की 1 दिसम्‍बर, 2026 से प्रारम्भ होने वाली फेरों से प्रभावी होगा। ट्रेन संख्या 09085 मुंबई सेंट्रल से प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को चलेगी, जबकि ट्रेन संख्या 09086 इंदौर से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को चलेगी।
(3.) ट्रेन संख्या 09079 मुंबई सेंट्रल–इंदौर त्रि-साप्ताहिक स्पेशल के फेरों को 29 दिसम्‍बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09080 इंदौर–मुंबई सेंट्रल त्रि-साप्ताहिक स्पेशल के फेरों को 30 दिसम्‍बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है।
(4.) ट्रेन संख्या 09001 मुंबई सेंट्रल–भिवानी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल के फेरों को 29 दिसम्‍बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09002 भिवानी–मुंबई सेंट्रल द्वि-साप्ताहिक स्पेशल के फेरों को 30 दिसम्‍बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है।
(5.) ट्रेन संख्या 09151 उधना–मधुबनी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल के फेरों को 11 दिसम्‍बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09152 मधुबनी–उधना द्वि-साप्ताहिक स्पेशल के फेरों को 13 दिसम्‍बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है।
(6.) ट्रेन संख्या 09465 अहमदाबाद–दरभंगा साप्ताहिक स्पेशल के फेरों को 11 दिसम्‍बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09466 दरभंगा–अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल के फेरों को 14 दिसम्‍बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है।

इन ट्रेनों के आगमन/प्रस्‍थान समय, ठहराव, कोच कंपोजिशन आदि में कोई बदलाव नहीं किया गया है अर्थात इन ट्रेनों का संचालन पूर्वानुसार ही किया जाएगा।
यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व ट्रेनों के ठहराव, समय एवं ट्रेनों की वास्तविक स्थिति की जानकारी भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवश्य देखें। साथ ही, RailOne ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *