भारतीय जैन संघटना की बैठक सम्पन्न

कसरावद । जैन समाज में बढ़ते वैवाहिक विवादों एवं तलाक जैसी परिस्थितियों की रोकथाम को लेकर भारतीय जैन संघटना के प्रतिनिधिमंडल द्वारा दिगम्बर एवं श्वेताम्बर जैन समाज की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
स्थानीय श्वेताम्बर जैन स्थानक भवन में आयोजित बैठक में भारतीय जैन संघटना के प्रतिनिधिमंडल मंडल के सदस्य पूना निवासी प्राजक्ता कुम्भार, वैष्णवी बनसोडे, बागोद से अशोक सांड एवं अंजड़ से धर्मेंद्र जैन शामिल हुए। बैठक में समाज में बढ़ते वैवाहिक विवादों, पारिवारिक मतभेदों एवं आपसी संवाद की कमी जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके साथ ही परिवारों में प्रेम, विश्वास, आपसी समझ, सहनशीलता, एवं संवाद बनाए रखने तथा टूटते परिवारों को बचाने के लिय सकारात्मक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया गया। इसी उद्देश्य को लेकर आगामी दिसंबर माह में सकल जैन समाज कसरावद के लिय एक विशेष जागरूकता, मार्गदर्शन एवं मंथन कार्यकम आयोजित करने की योजना बनाई गई। कार्यकम में वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने, पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बनाए रखने एवं पारिवारिक समस्याओं के सकारात्मक समाधान के लिय मंथन किया जाएगा।
बैठक में भारतीय जैन संघटना कसरावद चेप्टर के अध्यक्ष सचिन जैन रायली, उपाध्यक्ष नगीन धनोते, सचिव संजय जैन, कोषाध्यक्ष प्रेमचंद कवाड़, दिलीप लूनिया, नवीन लुनिया, जैन श्वेतांबर श्रीसंघ अध्यक्ष तिलोकचंद कवाड़, दिगम्बर जैन समाज अध्यक्ष अविनाश जैन सहित अन्य समाजजन सहभागी रहे।