जिला न्यायालय परिसर में हुआ संविधान प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

रतलाम । म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार 26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष सुश्री नीना आशापुरे की अध्यक्षता में भारत के संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कार्यक्रम जिला न्यायालय परिसर में आयोजित किया गया है।
कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय- श्री अनूप कुमार त्रिपाठी, विशेष न्यायाधीश श्री रविन्द्र प्रतापसिंह चुण्डावत, श्री संजीव कटारे-जिला न्यायाधीश/सचिव, जिला न्यायाधीश-श्री निर्मल मंडोरिया, श्रीमती बरखा दिनकर, श्रीमती श्वेता तिवारी, श्री आशीष श्रीवास्तव, श्री राकेश कुमार शर्मा, श्री राजेश नामदेव, श्रीमती सपना भारती कतरौलिया- सहीत अन्य समस्त व्यवहार न्यायाधीश एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी सुश्री पूनम तिवारी एवं अध्यक्ष अधिवक्ता संघ रतलाम श्री राकेश शर्मा- श्री शैलेन्द्र हड़पावत- प्रशासनिक अधिकारी जिला न्यायालय, श्री सुरेश वर्मा-शासकीय अधिवक्ता, जिला अभियोजन अधिकारी, तथा समस्त न्यायालयीन अधिकारी/कर्मचारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम के कर्मचारी तथा अधिवक्तागण की उपस्थिति में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया जाकर संविधान दिवस मनाया गया।
इसके साथ ही तहसील न्यायालय, जावरा, आलोट, सैलाना में भी संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया जाकर संविधान दिवस मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *