
रतलाम । भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला रतलाम शाखा की बैठक गुलाब चक्कर स्थित कार्यालय पर जिलाधीश एवं अध्यक्ष अजय कटेसरिया के निर्देशानुसार चेयरमैन प्रीतेश गादिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई । जिसमें रेडक्रॉस सोनोग्राफी सेंटर का नई मशीन के साथ भवन का जीर्णोद्धार पूर्ण कर अगले माह में शुभारंभ करने की रूपरेखा बनाई गई जिसमें मरीज को स्वच्छ वातावरण के साथ-साथ प्रतीक्षालय शौचालय पीने के पानी की व्यवस्था प्रसूति महिलाओं के ध्यान रखने योग्य हेतु विषय पर प्रदर्शनी जैसी कई सुविधाओं के साथ प्रारंभ होगा एवं दिनांक 2 दिसंबर को शासकीय कैलाश नाथ कारजु विधि महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में संविधान पर विद्यार्थियों के लिए वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय में किया जाएगा । भविष्य में विद्यार्थियों के लिए और भी कई शैक्षणिक व्यवस्थाओं को लेकर विशेष रूप से चर्चा हुई साथ ही हाईवे पर चल रहे ड्राइवर का नेत्र परीक्षण भी रेडक्रॉस कराएगा । उपरोक्त ऐसे कई विशेष विषय पर संस्था के पदाधिकारी वाइस चेयरमैन सुशील मूणत, सचिव मानस पुरोहित, कोषाध्यक्ष संजय लूनिया, हेमंत मूणत, दिनेश बरमेचाम सुलोचना शर्मा, अशोक जैन लाला, राजेश राका, सुनील पारीख आदि की सहमति से निर्णय लिए गए।