मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 11 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन

  • 18-19 वर्ष के युवाओं सहित छूटे हुए मतदाताओं से बीएलओ से संपर्क कर नाम जुड़वाने की अपील
  • आयुक्त उज्जैन संभाग मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का करेंगे निरीक्षण

रतलाम । भारत निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार वर्तमान में जिले में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के मान से फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 कार्यक्रम प्रचलन में है।
अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर आयोग के निर्देशानुसार संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अन्तर्गत जिले की पांचो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 219-रतलाम ग्रामीण (अजजा), 220-रतलाम सिटी, 221-सैलाना (अजजा), 222-जावरा एवं 223-आलोट (अजा) के प्रत्येक मतदान केन्द्रो पर बूथ लेवल आफिसर (बीएलओ) के द्वारा 12 नवंबर 2026 (गुरुवार) से 11 दिसंबर 2026 (शुक्रवार) तक दावे और आपत्तियों प्राप्त की जा रही है।
इस संबंध में जिले के सभी 18-19 वर्ष के युवा मतदाता एवं 19 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता जिनके नाम मतदाता सूची में सम्मिलित नही है ऐसे मतदाताओ से आग्रह है कि वह अधिक से अधिक संख्या में निर्वाचन नामावली में नाम सम्मिलित कराने हेतु अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्र पर बीएलओ से संपर्क कर अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करा सकते है।
उक्त पुनरीक्षण कार्य के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा रतलाम जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रो के लिये आयुक्त उज्जैन संभाग उज्जैन को रोल प्रेक्षक नियुक्त किया गया हैं जो 01 दिसंबर 2026 से 06 दिसंबर 2026 के मध्य जिले में भम्रण कर मतदान केन्द्रो पर बीएलओ द्वारा किये गये कार्य का निरीक्षण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *