युवा संगम रोजगार मेले में 89 युवाओं का रोजगार के लिए प्राथमिक चयन

  • कैंपस में कुल 130 प्रतिभागियों ने अपना पंजीयन किया
  • मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के 21 प्रकरणों में 1 करोड़ 77 लाख 73 हजार रुपए के ऋण स्वीकृत

रतलाम । तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्रालय, भोपाल, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भोपाल एवं रोजगार संचालनालय, भोपाल द्वारा जारी आदेशानुसार जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, मध्य प्रदेश डे ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त तत्वाधान में शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय कॉलेज रोड, रतलाम में युवा संगम अंतर्गत संयुक्त रूप से रोजगार, स्वरोजगार, प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना एवं मुख्यमंत्री सीखों कमाओ योजनांतर्गत मेलें का अयोजन किया गया।
जिसमें भाग लेने वाली कुल 8 कंपनियों द्वारा निर्धारित मापदंड एवं इंटरव्‍यू के उपरांत कुल 89 प्रतिभागियों का रोजगार हेतु प्राथमिक रूप से चयन किया गया।मेले में जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य श्री गोविन्द काकानी द्वारा युवक एवं युवतियों को आफर लेटर प्रदान किये गये।
उपस्थित युवक एवं युवतियों को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रतलाम के प्राचार्य श्री प्रशांत मईडा एवं प्रशिक्षण अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र सिलावट, शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के टीपीओ श्री अमरीश जी हाडा ,जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के प्रबंधक सुश्री आयुषी बैरागी जिला रोजगार अधिकारी श्री अभिषेक कटारा द्वारा आत्म निर्भर होने के लिए उनका मनोबल बढ़ाया गया। साथ ही अधिक मेहनत कर उच्च पद की ओर अग्रसर होने के लिए प्रोत्साहित किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य श्री वाय.के मिश्र ने मेले में कंपनी स्टॉल का निरीक्षण कर चर्चा की। चयन करने वाली कंपनियों में न्यू जील फैशन वेयर बदनावर के द्वारा 22, कॉसमॉस मैन पावर गांधी नगर गुजरात द्वारा 22, टाइगर सिक्योरिटी रतलाम के द्वारा 7, स्काय इंटरप्राइजेस इंदौर द्वारा 03 एडेको इंडिया प्राइवेट लिमिटेड वडोदरा गुजरात द्वारा 12, भारतीय जीवन बीमा निगम ब्रांच 1 रतलाम के द्वार 07, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस रतलाम के द्वारा 06, डीसी ज्वैलर्स सांगोद रोड रतलाम द्वारा 10 प्रतिभागियों का प्राथमिक रूप से चयन किया गया। एवं आरसेटी द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु 30 प्रशिक्षणर्थी का चयन किया गया।
इस कैंपस में सम्मिलित होने के लिए कुल 130 प्रतिभागियों ने अपना पंजीयन किया। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वरोजगार अंतर्गत मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के कुल 21 प्रकरणों में 1 करोड़ 77 लाख 73 हजार रुपये की राशि के लोन सेंक्‍शन किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *