

बिहारशरीफ । दानवीर एवं समाजसेवा के प्रति समर्पित परम श्रद्धेय स्वर्गीय राजो माता जी की 17वीं पुण्यतिथि नालंदा जिला तांती ( पान) समाज के धर्मशाला मोगलकुआ में श्रद्धा, सम्मान एवं भावुक वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राजो माता जी का जीवन त्याग, सेवा, ममता, उदारता और परोपकार की भावना का प्रतीक था। उन्होंने अपने जीवन में दान और मानव सेवा को विशेष महत्व दिया। उन्होंने इस जगह को धर्मशाला निर्माण के लिए दान दिया उन्होंने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना उनके व्यक्तित्व की विशेष पहचान रही।
इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार पान ने कहा कि किसी महान व्यक्ति की पहचान केवल उसके जीवनकाल से नहीं, बल्कि उसके द्वारा किए गए अच्छे कार्यों और समाज पर छोड़ी गई अमिट छाप से होती है। 17 वर्ष बीत जाने के बाद भी राजो माता जी की स्मृतियां लोगों के हृदय में जीवित हैं।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि उनके सेवा, त्याग और परोपकार के आदर्शों को आगे बढ़ाया जाएगा तथा आने वाली पीढ़ियों को भी उनके प्रेरणादायक जीवन से परिचित कराया जाएगा। मौके पर अखिल भारतीय पान महासंघ के जिलाध्यक्ष कुणाल कुमार ने मंच संचालन किया।
इस अवसर पर धर्मशाला निर्माण समिति के अध्यक्ष विजय प्रसाद, इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार, गणेश कुमार, ओम प्रकाश, जय प्रकाश गुप्ता, सरयुग प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद ,मनोरंजन कुमार, बृजनंदन प्रसाद, टुनटुन प्रसाद, पारसनाथ प्रसाद, गोल्डन प्रसाद, रतन प्रसाद, अमरनाथ प्रसाद अरविंद प्रसाद, बबलू मिस्त्री विनोद कुमार, सुरेश प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।