युवक-युवतियों ने कहा हमारा जीवन साथी धार्मिक, संस्कारी व परिवार को सम्मान देने वाला हो

इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । दिगंबर जैन परवार सभा के युवक युवती परिचय सम्मेलन के दूसरे दिन रवींद्र नाट्य ग्रह में विवाह योग्य 250 युवक युवती प्रत्याशियों ने मंच से परिचय देते हुएं ऐसे जीवनसाथी के पसंद को प्राथमिकता देने की बात कही जो उच्च शिक्षित होने के साथधार्मिक संस्कारी एवं व्यवहार कुशल होने के साथ परिवार को भी सम्मान देने वाला हो। एक युवक ने कहा कि मुझे एवं मेरे परिवार को दहेज नहीं दुल्हन चाहिए लेकिन दुल्हन परिवार के सभी सदस्यों के साथ एडजेस्टेबल करने वाली हो। मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू एवं अध्यक्ष राकेश जैन चेतक ने बताया कि अभिभावकों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सम्मेलन के माध्यम से लगभग 12 संबंध तय होने की पूरी संभावना है।
आज के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध वास्तुविद राजेंद्र जैन, अशोक जैन एवं अखिलेश सिंघई (चेतक) थे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजेंद्र जैन ने कहा कि परिचय सम्मेलन जैन समाज के युवक युवतियों को जीवनसाथी की खोज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आपने प्रत्याशियों एवं अभिभावकों से अपनी ही समाज में विवाह सुनिश्चित करने का आव्हान किया ताकि विजातीय विवाहों की बढ़ती प्रवृत्ति पर विराम लग सके।
सम्मेलन का शुभारंभ अतिथियों द्वारा आचार्य विद्यासागर जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। सम्मेलन में दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष आनंद नवीन गोधा, हर्ष जैन, सेठ आलोक जैन,विशाल जैन, देवेंद्र जैन वास्तु मनीष नायक डॉ जैनेंद्र जैन अनिल जैनको आदि गणमान्य उपस्थित थे सभी का स्वागत सभा के अध्यक्ष राकेश जैन सिंघई, अनिल रावत, सुदीप जैन और संदीप जैन गिन्नी अनिल जैन सप्पु प्रदीप बल्ला ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *