दादी कुंदी दरबार में श्री गुरुनानक देवजी के जन्मोत्सव के अन्तर्गत छठी महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया

रतलाम । टीआईटी रोड़ स्थि दादी कुंदी दरबार में श्री गुरूनानक देवजी के जन्मोत्सव के अन्तर्गत छठी महोत्सव हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। तीन दिवसीय छठी महोत्सव अन्तर्गत दिं. 27 नवम्बर से  29 नवम्बर 2026 तक आयोजित विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ ही तीन दिवसीय अखंड पाठ साहब रखा गया । पाठ साहब जी भोग प्रात: 8.30 बजे अखंड पाठ साहेब का भोग के साथ ही गुरू पर रूमाल (पोशाख) सभी भक्तों द्वारा चढ़ाया गया। इस अवसर  पर भजन एवं आरती अरदास की गई । जिसमें सैकड़ों भक्तों ने उपस्थित होकर धर्मलाभ लिया।  अखंड पाठ की सेवा नानकीदेवी चोयथानी परिवार द्वारा की गई । अरदास महेश धनवानी जी की ओर से की गई। इसके पश्चात लंगर प्रसादी का आयोजन किया गया जिसमें समाजजनों एवं क्षैत्रवासीयों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया ।
कार्यक्रम में अध्यक्ष राम लालचंदानी, मुरली फुलवानी, रमेश चोयथानी पूरन चोयथानी, गोवर्धन जसूजा, हरिश पंजवानी, रतन हंसराजानी, नरेन्द्र मेधानी, कमलेश गणेशवानी, सुशील फुलवानी, प्रसन्न टेकवानी, उत्तम छाबड़ा, महेश गिरधानी के साथ ही  सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे। इस अवसर पर जल सेवा सहित अन्य सेवा कार्यो में लालचंद नाथानी, टीकमदास दिलीप सोमनानी, महेश लछवानी, अमित गुरयानी, मयूर परियानी, पुरषोत्तम कल्याणी, देव कल्याणी, हाशु कल्याणी, अनिल लालचंदानी आदि ने अपनी सेवाएं दी।h

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *