जिला कार्यालय मे संपन्न हुई कामकाजी बैठक


रतलाम 29 नवंबर । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सुशासन के 25 वर्ष के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी 01 से 25 दिसम्बर तक सेवा दूत अभियान चलायेगी। अभियान की तेयारियों को लेकर जिला कार्यालय मे रविवार को जिला भाजपा की कामकाजी बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने अभियान के लिए टोलियों की घोषणा की। जिला महामंत्री महेश सोनी, कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा , उपाध्यक्ष प्रदीप चौधरी श्याम धाकड़ एवं मनोज उटवाल मंचासीन रहे।
बैठक के आरंभ पार्टी के पितृपुरूषो एवं भारत माता चित्र पर माल्यार्पण किया गया। जिला महामंत्री महेश सोनी ने सेवा दूत अभियान की जानकारी दी। उन्होने कहा कि प्रत्येक विधानसभा मे बाहर से सेवा दूत आएंगे,जिनका हर मंडल मे कार्यक्रम आयोजित होगा और वे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद करेगे। कार्यक्रम के दौरान सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला जायेगा। लाभार्थियों के अनुभव जाने जाएंगे और सेवा गतिविधियों होगी। उन्होंने हर मंडल मे 25 दिन के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने का आह्वान किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि देश मे मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान जितने कार्य हुए है,उतने कभी नही हुवें। मोदी जी ने भाजपा के सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी भाव से जन जन के लिए कल्याणकारी कार्य किये है। उन्होंने सेवा दूत अभियान मे प्रत्येक मंडल तक कार्यक्रम सफल करने का आव्हान किया। बैठक संचालन जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा ने किया। आभार जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी ने माना।
जिला महामंत्री कोठारी जिला टोली संयोजक
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने सेवा दूत अभियान की जिला टोली गठित की है। इसमें जिला महामंत्री जसवंत कोठारी संयोजक, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, जिला मंत्री राजेन्द्र पाटीदार, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याम धाकड़ , मनोज उटवाल सहसंयोजक बनाए गए है। जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि सेवा दूत अभियान हेतु विधानसभा स्तर पर समन्वयक भी नियुक्त किए गए है। रतलाम विधानसभा मे जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद राठौर, जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, रतलाम ग्रामीण विधानसभा जिला उपाध्यक्ष पदमा जायसवाल, एवं जिला मंत्री अशोक पंड्या, सैलाना विधानसभा जिला उपाध्यक्ष क्रांति जोशी, एवं संजय टांक, जावरा विधानसभा मे जिला महामंत्री महेश सोनी, जिला उपाध्यक्ष कीर्तिषरण सिंह, आलोट विधान सभा मे विधानसभा संयोजक नंदनराज जैन , जिला सह कार्यालय मंत्री अखिलेश सिंह आदि समन्वयक नियुक्त किये गए है ।