सोने-चांदी के उठते गिरते भाव,हिचकोले खाती बाजार की नाव सामयिक विषय पर परिचर्चा सम्पन्न

रतलाम । अलकापुरी में वरिष्ठ साहित्यकारों,चिंतकों,वरिष्ठ रहवासियों ने बौद्धिक चिंतन के तहत एक परिचर्चा आयोजित की।विषय था,”सोने चांदी के उठते गिरते भाव,हिचकोले खाती बाजार की नाव”।विषय प्रवर्तन करते हुए डॉ वेद प्रताप वैदिक विचार मंच के संयोजक डॉ प्रदीपसिंह राव ने कहा कि “आज घर घर में सोने चांदी के भावों को ले कर असमंजस्य बना हुआ है।मध्यमवर्ग के लिए उलझन है कि भविष्य के लिए अभी लें या न लें?शादी ब्याह के सीजन में सोना खरीदना विवशता है,फिर चाहे जो भाव हो।अंतर्राष्ट्रीय राजनीति,युद्ध और तेल के खेल में डॉलर ने सोने के भाव गिराए चढ़ाए और अनिश्चितता अभी भी बनी हुई है।
“सेवा निवृत्त लीड बैंक मैनेजर और विषय विशेषज्ञ,श्री हिम्मत जैन गैलड़ा ने कहा कि “विगत कई माह से वैश्विक तनाव बना हुआ है,ईरान अमेरिका इजरायल,यूक्रेन,रस युद्ध,टैरिफ,क्रूड ऑयल और डॉलर का भय सोने चांदी के भाव पर हावी थे।उन्होंने बताया कि चीन का केंद्रीय बैंक सोने का प्रमुख खरीददार रहा है ।और पोलैंड के केंद्रीय बैंक ने भी अपने भंडार में सोने का भंडार बढ़ा रखा है।के सबसे बड़े ग्राहक,संग्राहक हैं।वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) के अनुसार सबसे अधिक सरकारी सोना अमेरिका(लगभग8, 133टन) के पास है।फिर जर्मनी,इटली,फ्रांस और चीन का स्थान आता है।आपने ट्रंप युग की समाप्ति के बाद डॉलर का भविष्य में वर्चस्व धीरे,धीरे समाप्त होने की भी बात कही।’
“परिचर्चा में निवेश बाजार विशेषज्ञ श्री गुलशन बंडी ने विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि”विश्व के अधिकृत 195 के लगभग देशों में से140/45देशों में 3,300तन सोने कियांग होती है।लेकिन उत्पादन कम और मांग ज्यादा होने से सोने का भाव मुख्यतः बढ़ता रहा है।इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब सोना इतनी ऊपर जा कर नीचे आया। अन्यथा एक बार भाव बढ़ने के बाद उतना ही रहता आया है।उत्पादन और मांग के संतुलन के लिए सोने की ‘री साइकलिंग’ होती रहती हैं।चीन 390से400,तन के लगभग उत्पादन करता है,रूस 300तन के लगभग और अमेरिका जैसा देशांतर 150तन के लगभग उत्पादन करता है। केन्द्र को छोड़ बाकी देश बहुत पीछे है।भारत की स्थिति बेहद दयनीय है,वह मात्र 2तन से भी कम उत्पादन कर पाता है।जबकि मांग 90%की रहती है,जो उसे डॉलर के भाव में आयात करना होता है। जो यू ए ई या स्विट्जरलैंड से लेता है।जबकि भारत के पास घरों में निजी सोने का कुल भंडार लगभग 25000से 35000टन है।यह लगभग 450लाख करोड़ का होगा।जबकिंदरों के स्वर्ण भंडार की अकूत संपत्ति का कोई हिसाब ही नहीं है।RBI के पास मात्र 880तन के लगभग सोना जमा है।भारतीयों के पास उससे 35 गुना सोना है।इसमें हर वर्ष लगभग 600/700तन सोना और जुड़ता है।
श्री बंदी ने बताया कि भविष्य में सोना बहुत ज्यादा नीचे नहीं आने वाला है,’सोना हाथी समान है,धीरे चलता है,जबकि चांदी घोड़ा है तेज़ भागती है है,तेज गिरती है। चांदी की दो तरफा मांग बढ़ेगी,घने,इंडस्ट्री,सोलर, ईवी, वाहन और मोबाइल आदि में आवश्यकता इसके भाव ज्यादा गिरने न देंगे।चतुराई से निवेश करें हड़बड़ी न करें धैर्य रखें।”परिचर्चा में मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित ने इस तरह की सार्थक बौद्धिक चर्चा की प्रशंसा करते हुए कहा कि” हमें गर्व होना चाहिए कि सरकार की कूटनीति और प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता के कारण भारत पर बहुत अधिक आर्थिक दबाव न आया। “अध्यक्षता वार्ड पार्षद श्रीमती देवश्री पुरोहित ने की।संचालन श्री हरीश यादव ने किया।आभार श्री प्रवीण उपाध्याय ने माना।
परिचर्चा में जयंती लाल जैन, संजय पांडे,महेंद्र शर्मा,राम बाबू कुलमी,पंकज शर्मा,सुरेन्द्र शर्मा,मोहन सिंह ह रोड़,श्रीमती ऊषा सिंह,नरेंद्र शर्मा,अरविंद बारिया,गोपाल ब्यास,सुभाष शर्मा,सुरेश शर्मा,नानूराम तिवारी आदि उपस्थित थे।आयोजन वैदिक विचार मंच कार्यालय में सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *