रतलाम । विश्व पर्यावरण दिवस के पहले डोंगरे नगर निवासी ललिता कन्हैया लाल टाक(काना भाई) ने भवन उद्घाटन पर घर आंगन में तुलसी पौधा रोपण कर सुरक्षा का संकल्प लिया।
कोरोना संक्रमण एवं शासन के नियमों का पालन करते है परिवार के संक्षिप्त सदस्यों की उपस्थिति में कार्यक्रम कर 31 पौधे घर परिवार की बहन बेटियों को उनके निवास पर पहुंचाए गए जो कि उपस्थित नही हुई ताकि 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर अपने घर आंगन में पौधे रोपण कर उनकी देखभाल कर सकें
परिवार के पंकज टाक ने जानकारी देते बताया कि इस कोरोना महामारी के दौर में आज सबसे ज्यादा क्षति आक्सीजन की कमी के कारण बनी अगर हम इसी प्रकार से पेड़ पौधे रोपण करेंगे तो जो स्थिति अभी है उसमें काफी परिवर्तन आएगा एवं भविष्य में इस प्रकार से परेशानी का सामना देश के नागरिकों को नहीं करना पड़ेगा इसी उद्देश्य से नीम पीपल, बिल्वपत्र आदि के छायादार पौधे उपहार स्वरूप वितरित किए। चंचल टाक, श्यामलाल टाक, समरथ टाक, सज्जन टाक,मुकेश टाक,वैदिक, ज्योति विकाश, जय प्रकाश, हेमंत टाक परिवार उपस्थित रहा ।