लॉकडाउन के पालन हेतु सीसीटीवी कैमरा से रखी जा रही है निगरानी

नियमो का उल्लंगन करने वालो के विरुद्ध होगी कड़ी कार्यवाही

रतलाम । जिला रतलाम मे दिनांक 1-6-21 से अनलॉक की प्रक्रिया जारी है, जिसके अंतर्गत जिला दंडाधिकारी महोदय रतलाम द्वारा आदेश क्रमांक 585/आर-2/ए.डी.एम./2021 दिनांक 2/06/2021 जारी कर रतलाम शहर में 50 प्रतिशत दुकाने एक दिन दायें (राईट) तरफ व दुसरे दिन बायें (लेफ्ट) तरफ अल्टरनेट दिन में शाम 05.00 बजे तक खोले जाने का आदेश पारित किया गया है व प्रत्येक दुकान पर रुल ऑफ सिक्स के अनुसार एक समय मे अधिकतम 6 व्यक्ति उपस्थित रह सकते है । परंतु फिर भी कुछ लोगो द्वारा नियमो की अंदेखी कर अनुमति के बिना अपनी दुकान खोल कर भीड़ एकत्र कर रहे है ।
इसी तारतम्य मे अनलॉक होने के बाद पिछले 2 दिनो से कार्यवाही कर नियमो का उल्लंघन कर दुकान खोलने वाले व रुल ऑफ सिक्स का पालन न करने वाले कुल 27 दुकानों की सील कर दुकान मालिको के विरुद्ध कार्यवाही की गई है ।
इसी तारतम्य मे रतलाम शहर मे लगे 250 से अधिक शासकीय सीसीटीवी कैमरो के जरिये सीसीटीवी कंट्रोल रूम से बाज़ारो पर निगरानी रखी जा रही है एवं जिन दुकानदारो द्वारा अपनी दुकान के सामने भीड़ का जामावड़ा लगा रखा है, या ग्राहको व दुकान मालिको द्वारा मास्क का उपयोग नहीं किया जा रहा है, उनके विडियो व फोटोग्राफ संवन्धित थाने को भेज कर कार्यवाही कराई जा रही है ।

Play sound