रतलाम । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रभाकर ननावरे ने बताया कि शुक्रवार 4 जून को रतलाम शहर में 18 से 44 वर्ष की आयु के लोगों को कोविड-19 टीका लगाने के लिए ऑनलाइन प्री बुकिंग के आधार पर सात स्थानों का निर्धारण किया गया है। रतलाम शहर में महेश्वरी भवन कसेरा बाजार, आईएमए हाल राजेंद्र नगर, सूरजहॉल वेद व्यास कॉलोनी , गुरु नानक सिंधु भवन विरीयाखेड़ी रोड, लोकेंद्र नाथ भवन हरमाला रोड, लायंस हॉल रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे स्थित केंद्रों पर टीके लगाए जाएंगे।