- जागरूकता रथ के माध्यम से नागरिकों से वैक्सीन लगवाने हेतु किया जागरूक
- दुपहिया वाहनों पर मैं वैक्सीनेटेड हूॅं के लगाये स्टीकर

रतलाम । रतलाम नगर में शत-प्रतिशत कोरोना वैक्सीनेशन किये जाने हेतु नगर में बनाये गये 26 वैक्सीनेशन सेन्टरों की व्यवस्थाओं का जायजा निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया ने एसडीएम श्री अभिषेक गेहलोत के साथ लिया व टीकाकरण केन्द्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए निर्देशित किया।
प्रातः 9 बजे से ही नगर के सभी 26 वैक्सीनेशन सेंटरों पर अस्पताल का स्टाफ अपनी वैक्सीन लेकर पहंच चुके थे, उसके बाद जैसे जैसे समय बढ़ता गया ,वैसे वैसे लोग अपने अपने घरों से निकलकर अपने वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचे अपना वैक्सीनेशन करवाया ।
टीकाकरण महाअभियान के तहत अधिक से अधिक नागरिक अपना वैक्सीनेशन करवाये इस हेतु नगर निगम द्वारा तैयार किये गये जागरूकता रथ (बग्गी) से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर नागरिकों को वैक्सीन लगवाने हेतु जागरूक किया। जागरूकता रथ (बग्गी) के माध्यम से जागरूकता संदेश दिये जा रहे थे वहीं बच्चो ने भी वैक्सीनेशन के महत्व को दर्शाया।
त्रिपोलिया गेट क्षेत्र में निगम आयुक्त श्री झारिया ने दो पहिया वाहनों के चालकों का वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट चेक कर उनके वाहनों पर ‘‘मै वैक्सीनेटेड हूॅं’’ के स्टीकर लगाये ताकि अन्य नागरिक भी वैक्सीनेश हेतु जागरूक हो।
उक्त अवसरों पर कार्यपालन यंत्री श्री सुरेशचन्द्र व्यास, सहायक यंत्री श्री श्याम सोनी, सिटी मैनेजर श्री नितिन तिवारी, श्री कपील मारोठिया, झोन प्रभारी श्री विनय चौहान आदि उपस्थित थे।