सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर भुगतान हो हमारी प्राथमिकता – इन्दर सिंह

रतलाम। 40 वर्ष की रेल सेवा के पश्चात रेलकर्मी सेवानिवृत्त होता है तो उसके समस्त सेवानिवृत्ति के भुगतान समय पर हो यह लेखा विभाग की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए, आपने कहा कि जहां तक सर्व एवं निर्माण शाखा से होने वाले सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों की भुगतान में टेक्निकली परेशानी जरूर है लेकिन उसे सही कर समय पर भुगतान हो यह प्रयास करूंगा, आपने बताया कि लगभग 200 पेंशनर कर्मचारियों को उनके पेंशन भुगतान आदेश लॉकडाउन के कारण मुख्यालय से जरूर देरी से प्राप्त हुए लेकिन वर्तमान में सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके पेंशन भुगतान आदेश बैंक को भेज दिए गए हैं , वही आपने बताया कि कोविड-19 के दौरान जिन कर्मचारियों ने स्वयं के खर्च से इलाज कराया है उनके भुगतान भी तत्परता से किए जा रहे हैं! उपरोक्त जानकारी रतलाम रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक इंदर सिंह ने सेंट्रल गवर्नमेंट एवं रेलवे पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं ऑल इंडिया रेलवे अकाउंट स्टाफ एसोसिएशन के कम्युनिकेशन सेक्रेटरी प्रकाश व्यास को चर्चा के दौरान बताया! श्री व्यास ने बताया कि लंबे संघर्ष के बाद लेखा कर्मियों को लंबे संघर्ष के पश्चात 5400 ग्रेड पे प्राप्त हुआ है जो एक बहुत बड़ी उपलब्धि है जिस पर श्री सिंह ने हर्ष व्यक्त किया! इस अवसर पर ऑल इंडिया रेलवे अकाउंट स्टाफ एसोसिएशन के पदाधिकारी दिलीप कानूनगो, कैलाश सोनी, हरदेश चौहान ( गोल्डी) अनिल जैन आदि ने वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक का स्वागत किया ।

Play sound