गुजराती उपाश्रय में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ औषधीय पोधों का किया वितरण

रतलाम । गुजराती उपाश्रय में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिसमें दंत चिकित्सा, ब्लड प्रेशर एवम् शुगर की नि:शुल्क जांच की गई । उक्त शिविर में डॉ. ऋषभ जैन एवम् डॉ. अमित मेहता ने अपनी सेवाएं देते हुए करीबन 250 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए स्वास्थ्य सम्बंधित उचित मार्गदर्शन दिया गया इसके साथ ही पर्यावरण प्रेमी भाई श्री जितेंद्र जी शर्मा द्वारा 251 औषधीय पोधों का वितरण भी किया गया । इस मौके पर शिविर आयोजनकर्ताओं द्वारा डॉ. ऋषभ जैन एवं डॉ. अमित जैन का सम्मान भी किया गया । संस्था प्रमुख श्री आशीष राणावत ने बताया कि इस कैंप के आयोजन का प्रमुख उद्देश्य लॉकडाउन के बाद पर्यावरण के प्रति नागरिकों में जागरूकता लाना है जिससे अपने स्वास्थ्य के प्रति अपनी जिम्मेदारी और पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का सभी लोग पालन करे। उक्त शिविर के आयोजन में सहयोग एक सेवा संस्था के अलावा जैनां नंद युवक मंडल एवं रतलाम अकाउंट एसोसिशन का सहयोग भी मिला।