रतलाम । आपदा प्रबंधन के सुचारू समन्वय एवं प्रबंधन के लिए स्टेट डिजास्टर कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के जिला स्तर से कॉल सेंटर के संचालन के लिए मेन पावर आदि उपलब्ध कराए जाने हेतु ऑनलाइन निविदा https://mptenders.gov.in पोर्टल के माध्यम से आमंत्रित की गई है। इसके संबंध में 25 जून को प्री-बिड कॉन्फ्रेंस लोक सेवा प्रबंधन विभाग कलेक्टर कार्यालय रतलाम में शाम 4:00 बजे ऑनलाइन गूगल मीट के माध्यम से रखी गई है। इच्छुक निविदाकार प्रीबिड कॉन्फ्रेंस में गूगल मैप लिंक https://meet.google.com/nkr-rsbd-htd के माध्यम से भाग ले सकते हैं।