जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री द्वारा भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी को चिकित्सा सुविधा हेतु 2 नेबुलाइजर व 2 आक्सी फ्लो मीटर भेट किये

जावरा (अभय सुराणा) । हम सभी एक विकराल संकटकाल का सामना करके अब सामान्य जीवन की तरफ बढ़ रहे है और आगे भी कोरोना की तीसरी लहर की संभावना व्यक्त की जा रही है वही एक नया खतरा डेल्टा वेरियंट ने भी दस्तक दी है,ऐसे समय में हमे स्वास्थ के क्षेत्र में सजगता व सतर्कता की आवश्यकता है उपरोक्त्त विचार जैन सोश्यल ग्रुप्स इंटरनेशनल फेडरेशन के अंतरराष्ट्रीय सह सचिव अनिल धारीवाल ने जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री द्वारा भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जावरा को चिकित्सा सुविधा हेतु 2 नेबुलाइजर व 2 आक्सी फ्लो मीटर भेट के दौरान व्यक्त किए। इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी के चैयरमैन वीरेन्द्र सिसोदिया ने स्वागत भाषण देते हुए जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री के सेवा कार्यो की प्रशंसा करते हुए कहा की संकट के दौरान जेएसजी जावरा मैत्री परिवार द्वारा ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर के माध्यम से पीड़ित मानव सेवा हेतु सेवा कार्य किए गए एवं हमेशा ही जेएसजी मैत्री सेवा व धार्मिक कार्यो मे अग्रणी रहता है।
इस अवसर पर जेएसजी जावरा मैत्री अध्यक्ष राजीव लुक्कड़,रेडक्रॉस सोसायटी के डायरेक्टर प्रदीप दसेड़ा,राजेश संघवी व शिवेन्द्र माथुर के साथ ही जेएसजी जावरा मैत्री के सचिव दीपक मेहता,राजेश पोखरना,शेखर माण्डोत,शशांक मेहता,मनीष मेहता, अर्पल कोचट्टा, रितेश चोपड़ा उपस्थित थे। अंत में जेएसजी जावरा मैत्री अध्यक्ष राजीव लुक्कड़ द्वारा आभार व्यक्त किया गया। उपरोक्त जानकारी जेएसजी जावरा मैत्री के पूर्वाध्यक्ष सन्दीप रांका व प्रचार सचिव आकर्ष जैन द्वारा दी गई।

Play sound