रतलाम। राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर सेंट्रल गवर्नमेंट एवं रेलवे पेंशनर एसोसिएशन द्वारा रतलाम रेल मंडल के चिकित्सकों का सम्मान किया गया! पेंशनर एसोसिएशन के प्रवक्ता बृजपालसिंह ने बताया कि कोविड-19 महामारी के दौरान रेलवे अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा रेलवे पेंशनर एवं उनके परिवारों, तथा रेलकर्मियों को जो सेवाएं देकर स्वस्थ किया वह सराहनीय था । कार्यक्रम की जानकारी देते हुए श्री सिंह ने बताया कि पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश व्यास, वरिष्ठ सलाहकार कामरेड गोविंदलाल शर्मा, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के प्रबंधक हेमराज मिश्रा, सहायक प्रबंधक महेंद्रसिंह राठौड़ द्वारा रतलाम रेल मंडल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ ए के मालवीय , अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अवधेश अवस्थी , कोविड-19 के प्रभारी डॉ अविनाश चंद्र, डॉक्टर सुधाकर शर्मा, डॉक्टर विश्वनाथ शर्मा, डॉक्टर हरिचरण ( सर्जन), सहित रेलवे चिकित्सकों का शाल श्रीफल , मोमेंटो, देकर सम्मान किया! कार्यक्रम को गोविंद लाल शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा की कोविड-19 के दौरान सीनियर सिटीजन पेंशनरों को जो चिकित्सीय सलाह दी वह सराहनीय है, डॉक्टर ए के मालवीय ने संबोधित करते हुए कहा कि रतलाम रेल मंडल के लगभग 60 प्रतिशत पेंशनरों का इलाज रेलवे चिकित्सालय में होता है हमारा प्रयास रहता है की सभी को स्वस्थ एवं सुलभ चिकित्सा उपलब्ध हो, डॉक्टर अवधेश अवस्थी ने मास्क की उपयोगिता पर प्रकाश डाला और कहां की वैक्सिंग की डोज के बाद भी मास्क अनिवार्य है, डॉ अविनाश चंद् ने बताया कि कोविड-19 की प्रथम लहर में लगभग 300 मरीज स्वस्थ होकर गए लेकिन दूसरी लहर में तमाम कोशिशों के पश्चात भी हम कुछ गंभीर संक्रमित मरीजों को नहीं बचा सके जिसका हमें बहुत ही खेद है दुख है, आपने सभी से मास्क एवं 2 गज की दूरी बनाए रखने की अपील की ! कार्यक्रम का संचालन प्रकाश व्यास एवं आभार हेमराज मिश्रा ने व्यक्त किया।