महामारी में की गई सेवाएं सर्वोत्तम

रतलाम । संकटकालीन चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में विशेषकर महामारी जैसे महाप्रलय कारी समय में पीड़ित मानवता की सेवा करना सेवा के क्षेत्र में श्रेष्ठतम कर्तव्य का प्रमाण है और शहर के चिकित्सकों ने दुर्गम समय में अपनी सेवाओं से रतलाम शहर वासियों का दिल जीत लिया है ।
दुनिया के साथ-साथ देश और शहर के निवासी जब कोरोना जैसी महामारी से लड़ रहे थे अपने प्राणों को बचाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे थे ऐसे में हमारे शहर के चिकित्सकों ने आगे बढ़कर मोर्चा संभालते हुए मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ निजी तौर पर भी अपनी योग्यता का परिचय देते हुए लोगों को इस महामारी से बचाने में अपना अमूल्य योगदान प्रदान किया था ऐसे में इनके योगदान को प्रशासन के साथ-साथ सामाजिक संस्थाओं को भी आगे आकर सम्मानित करना चाहिए ।
उक्त विचार चिकित्सक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब रतलाम क्लासिक और लायंस क्लब रतलाम गोल्ड द्वारा आयोजित चिकित्सक सम्मान समारोह में विभिन्न वक्ताओं ने व्यक्त किए । क्लब द्वारा सर्वप्रथम प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अंकित जैन को शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया, तत्पश्चात शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एम. ए. कुरैशी, प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर योगेंद्र चाहर और अंत में मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ जितेंद्र गुप्ता का सम्मान किया गया । इस अवसर पर झोन चेयरपर्सन लायन प्रदीप लोढ़ा, अध्यक्ष लायंस क्लब रतलाम क्लासिक राजेश डोरिया, रतलाम गोल्ड अध्यक्ष आरती त्रिवेदी, सचिव पुष्पा वासन, कोमल पोरवाल, शुभांगी जोशी, आशीष जोशी, कोषाध्यक्ष संतोष जोशी, राजेश जोशी, रमेश उपाध्याय, दिनेश शर्मा, महेश व्यास, बी.के. जोशी आदि उपस्थित थे।

Play sound