निष्ठा,ईमानदारी व संघर्ष का पर्याय है जिले के प्रभारी मंत्री श्री भदौरिया

रतलाम। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने एक लम्बे अरसे बाद जिलों में प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति कर उन्हें जिलों का प्रभार दिया गया है। इसी क्रम में रतलाम जिले के लिए मेेहगांव विधानसभा क्षेत्र जिला भिंड के संघर्षशील और सेवाभावी ओमप्रकाशसिंह भदौरिया (ओपीएस भदौरिया) को प्रभारी मंत्री बनाया है।
नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे श्री भदौरिया सिंधिया खेमे से मंत्री बने है। उन्ही के साथ उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली थी। इसके पूर्व वह एनएसयूआई के विभिन्न पदों पर रहे। स्व. माधवराव सिंधिया के विश्वसनीय कार्यकर्ता रहे, तत्पश्चात उनके पुत्र ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रमुख सहयोगी के रुप में चंबल संभाग में जाने जाते है।
वरिष्ठ पत्रकार प्रहलाद भदौरिया भिंड के अनुसार ओपीएस भदौरिया का जन्म 21 अगस्त 1969 को भिंड जिले के ग्राम अकलोनी में हरगोविंदसिंह पटेल के घर में हुआ, तत्पश्चात भिंड और ग्वालियर में शिक्षा प्राप्त करने केे बाद इनका चयन पुलिस निरीक्षक के लिखित परीक्षा में हो गया था लेकिन उन्होंने अपने वरिष्ठ साथियों की सलाह मान राजनीति में प्रवेश किया ताकि वे जनता की अधिक सेवा कर सके।
विज्ञान एवं विधि विषयों में स्नातक श्री भदौरिया ने आजीवन अविवाहित रहकर समाजसेवा का संकल्प लिया। सरल स्वभाव में सबको साथ लेकर चलने के कारण आज वे कम समय में अधिक लोकप्रिय हो गए है। मेहगांव क्षेत्र को पहली बार मंत्री पद देने वाले जनसेवक श्री भदौरिया के नाम आजादी के बाद हुए चुनावों में सबसे अधिक 62 हजार वोट हासिल करने का रिकार्ड भी इनके नाम है।
मात्र डेढ़ साल के दौरान 500 से अधिक केेंसर रोगियों को वे आर्थिक सहायता उपलब्ध करवा चुके है तथा मनोयोग से जनता के कार्य करने में वेे रूचि लेते है। यही कारण है कि आज उनके हजारों समर्थक है, कोई विरोधी नहीं। धरातल केे राजनेता है, जो जमीन हकीकत को समझते है।
शिवराजसिंह चौहान के मंत्री मंडल में उन्हें राज्यमंत्री के रुप में जो जिम्मेदारी मिली है उसका वह न्यायपूर्वक निर्वाह कर रहे है और अपने विभाग के माध्यम से प्रदेश की सेवा में जुटे है। रतलाम जिले का प्रभारी मंत्री बनने पर निश्चित ही वह सभी कार्यकर्ताओं और जनता जनार्दन की भावना के अनुरुप कार्य करने में सफल रहेेंगे।