सैलाना । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रावटी अंतर्गत सैलाना /बाजना विधानसभा क्षेत्र के आदरणीय विधायक श्री हर्ष विजय जी गहलोत द्वारा एक निशुल्क एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई। एक व्हीलचेयर, 3 अक्सीजन कंसंट्रेटर, विधायक निधि से निशुल्क उपलब्ध कराए गए।
इस अवसर पर डॉक्टर जितेंद्र जायसवाल खंड चिकित्सा अधिकारी बाजना, डॉक्टर पीयूष मांगरिया प्रभारी मेडिकल ऑफिसर रावटी, डॉक्टर अनम शेख मेडिकल ऑफिसर रावटी, विधायक महोदय द्वारा इस अति आवश्यक एंबुलेंस व सामग्री से ग्रामीणों को काफी फायदा होगा। डॉक्टर जितेंद्र जायसवाल, व डॉक्टर पीयूष मांगरिया द्वारा विधायक महोदय व उनके साथ आए सभी साथियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर संस्था के अन्य कर्मचारी, विधायक महोदय के साथ आए उनके पार्टी कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित हुए।