अखिल भारत हिन्दू महासभा 3 जुलाई को रत्नेश्वर महादेव मंदिर पर पर करेगा पोधा रोपण एंव गौशाला में गायों को चारा

रतलाम। अखिल भारत हिंदू महासभा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष भारती यादव के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 3 जुलाई को प्रात:10:30 रत्नेश्वर महादेव मंदिर पर वृक्षारोपण व गौशाला में जाकर गायों को चारा खिलाया जायेगा । इसमे अखिल भारत हिन्दू महासभा के समस्त कार्यकर्ता और पदाधिकारी पोधा रोपण का कार्यक्रम आयोजित करेंगे ।
वर्तमान में दूनिया में फैली कोरोना महामारी के कारण ऑक्सीजन की कमी से हर जगह मृत्यु दर बड़ी है । हर जगह क्षेत्र के विकास कार्य को लेकर पेड़ो को अपना बलिदान न्योछावर करना पड़ता है । जिस वजह से ऑक्सीजन की कमी हो गई है कई समाज सेवी संस्थाएं पेड़ो को बचाए रखने के लिए अभियान चला रही है । अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश मीडिया प्रभारी व पत्रकार श्री शर्मा ने बताया की पर्यावण और उसकी संरक्षा हमारे लिए बड़ी चुनौती है। पर्यावरण को लेकर पूरी दुनिया अति संवेदनशील है, लेकिन वास्तविक जीवन में उसका असर बेहद कम दिख रहा है। मानव प्रकृति से बिल्कुल दूर जाता दिख रहा है, जिसका नतीजा है कि हम प्रकृति की नाराजगी झेलने को मजबूर हैं। देश में आ रहे भयानक आधी तूफान और बाढ़ से हुए नुकसान से मनुष्य जीवन को एक सबक लेना चाहिए की पेड़ो को नही काटा जाए । इसी बात को संज्ञान लेते हुए 3 जुलाई को अखिल भारत हिन्दू महासभा पोधा रोपण करेगा ।

Play sound