रतलाम 01 जुलाई 2021/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली (नालसा) एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार 10 जुलाई को नेशनल लोक अदालत का आयोजन देश/प्रदेश के साथ ही जिला न्यायालय रतलाम एवं तहसील न्यायालय जावरा, सैलाना, आलोट में किया जावेगा।
नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जि.वि.से.प्रा. श्री उमेश कुमार गुप्ता के निर्देशानुसार एवं जिला न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 1 जुलाई को समस्त बैंक प्रबंधक, क्षैत्रीय शाखा प्रबंधक एवं नगर निगम के अधिकारीगणों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बैंकों की अधिक से अधिक रिकवरी एवं नगर पालिक निगम रतलाम के जलकर तथा संपत्तिकर के प्रकरणों का अधिक से अधिक संख्या में चिन्हित कर सूचना पत्र जारी कराने एवं निराकरण के संबंध में चर्चा की गई।
बैठक में नगर निगम अधिकारी द्वारा शहर में लोक अदालत हेतु आवश्यक प्रचार-प्रसार कराने का आश्वासन दिया गया। बैठक में नगर पालिक रतलाम की सहायक आयुक्त सुश्री ज्योति सुनारिया, सहायक कार्यकारी अभियंता श्री आचार्य, श्री जितेन्द्र उपाध्याय, श्री देवेन्द्र पुरोहित, बैकर्स अधिकारी श्री राकेश गर्ग, श्री आर.एस. इन्डोरिया, श्री अमित गुप्ता, श्री दिलीप चक्रवर्ती, श्री एस.एस. राठोर, श्री विजय दीप आहूजा, श्री जयप्रकाश राठोर आदि उपस्थित रहे।