
रतलाम। संयुक्त संस्थापन समारोह डिस्ट्रिक्ट 3233 जी-1 का वर्ष 2021-22 का किर्ती कलश स्थापित व रतलाम सहित 25 क्लबों ने ली शपथ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अजय सेंगर ,मुख्य संस्थापक अधिकारी भावना शाह रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता लायन रश्मि गुप्ता डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रहे। भावना शाह ने सौरमंडल के ग्रहों के माध्यम से संस्था के सदस्यों का कर्तव्य को बताया एवं शपथ दिलाई लायंस क्लब ऑफ रतलाम समर्पण के वर्ष 2021-22 के अध्यक्ष मोबिना गौरी सचिव अनीता झालीवाल, कोषाध्यक्ष वर्षा सारस्वत एवं संचालन मंडल के सदस्यों को शपथ दिलाई समर्पण रतलाम के सभी पदाधिकारियों ने मिलकर शपथ ली एवं वरिष्ठ पदाधिकारी लायन सुलोचना शर्मा,ला. वीणा छाजेड़ ,लायन यास्मिन शेरानी, लायंस प्रेमलता दवे आदि उपस्थित रही। पूर्व अध्यक्षा लायन अल्पना वोहरा ने अपना कार्यभार श्रीमती मूवीना गोरी को सौंपा तथा अध्यक्ष और सचिव ने बताया कि वह अपना कार्य पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ करेंगे यह कार्यक्रम दो बत्ती स्थित निजी स्थान पर संपन्न हुआ।