अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस : सहकारिता समितियां ही आर्थिक उन्नति का आधार – विधायक डॉ. पांडेय

रतलाम । प्रदेश शासन ने सहकारिता क्षेत्र को सशक्त करने के लिए कई कदम उठाए है। सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रो का विकास की परिकल्पना को साकार किया जाएगा। कोरोना के विकट दौर में आक्सीजन की आवश्यकता महसूस होने लगी है। अधिक से अधिक वृक्षारोपण से ही आक्सीजन का संतुलन बना रहेगा।
उक्त विचार विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय ने अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के अवसर पर प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था बहादुरपुर जागीर में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। इस अवसर पर श्री नंदकिशोर महावर व ग्राम के वरिष्ठजन उपस्थित रहे। विधायक डॉ. पांडेय ने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में बड़ा बदलाव आया है। एटीएम, ई कॉमर्स और कॉमन सर्विस सेंटर जैसी सुविधाए शुरू हो रही है। ग्रामीण क्षेत्र में अधिकांशतः सहकारिता समितियां ही आर्थिक उन्नति का आधार है।
कार्यक्रम में प्रारम्भ में सहकारिता संस्था के अधिकारियो ने अतिथियों का स्वागत किया। ग्राम पंचायत व ग्रामीणों की मांग पर विधायक डॉ. पांडेय ने ग्राम बहादुरपुर में मोकाखेड़ा मार्ग व खोजनखेड़ा मार्ग पर मुरमीकरण के लिए 2 लाख रु, शांतिवन में सौंदर्यीकरण, कुर्सियां व प्रकाश व्यवस्था हेतु 1 लाख रु, पेयजल टैंकर सुविधा हेतु विधायक निधि से प्रदान करने की घोषणा की । अतिथियों ने संस्था परिसर में वृक्षारोपण किया।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री व राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दूरभाष पर विधायक डॉ. पांडेय से चर्चा की। उन्हें कार्यक्रम की जानकारी दी गई तो मोबाईल पर ही बहादुरपुर के सभी ग्रामीणजनों का अभिवादन किया। आपने कहा कि उनका संबंध जावरा विधानसभा क्षेत्र से आत्मीयता का रहा। इस अवसर पर संस्था सुपरवाइजर कमलसिंह चन्द्रावत, ग्राम के वरिष्ठ दिपसिंह, मोड़ सिंह, संस्था प्रबन्धक राकेश उपाध्याय, शरद जोशी, संग्रामसिंह राठौर, भेरूलाल राठौर, गोरधन पाटीदार, गोपाल धनोतिया, गोपालसिंह, दशरथसिंह, श्रवणसिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आभार शरद जोशी ने माना।

Play sound