- मृतक पुलिस अधिकारी का पत्नी से चल रहा था तलाक का मामला
- मृतक के भाई ने भी था शव पर दावा
- अंत मे मिलकर किया शव का अंतिम संस्कार
- पुलिस सहायक उप निरीक्षक की सड़क हादसे में हुई थी मौत

ताल/रतलाम। एक पुलिस अधिकारी की सड़क हादसे में मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार को लेकर काफी विवाद हो गया। विवाद मृतक की पत्नी और मृतक के भाई के बीच हुआ था। दोनो शव को लेने के लिए अड़े रहे। समझाइश के बाद मिलकर अंतिम संस्कार किया गया। विवाद की वजह मृतक का अपनी पत्नी से तलाक का मामला न्यायालय में चल रहा था।रतलाम जिले के बरखेड़ा पुलिस थाने में पदस्थ एक सहायक उप निरीक्षक गोवर्धन सोलकी की सड़क हादसे में कल शाम को मौत हो गयी थी। यह हादसा बरखेड़ा थाना क्षेत्र में हुआ था। शव को पोस्टमार्टम के लिए ताल हॉस्पिटल लाया गया था। आज सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव को लेने के लिए दो अलग – अलग दावेदार खड़े हो गए। पहली दावेदार मृतक गोवर्धन की पहली पत्नी थी। दूसरा मृतक का भाई था। पहली पत्नी से मृतक का तलाक का प्रकरण न्यायालय में चल रहा था। पहली पत्नी से मृतक को बेटियां भी है एक करीब 20 साल की बेटी जोकि अपनी माँ के साथ आई थी। पहली पत्नी ने शव को उसको सोपे जाने को लेकर काफी हंगामा मचाया। यहां तक कि जब शव को शव वाहन में रख कर मृतक के भाई अन्य ले जाने लगे तो वह शव वाहन के सामने ही बैठ गयी।वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों ने उनको समझाने की काफी कोशिश की। पुलिस का कहना था कि पत्नी से तलाक का मामला चलने के कारण शव मृतक के भाई को दिया जाएगा अगर पत्नी चाहती हे तो वो ससुराल में जाकर अंतिम संस्कार में शामिल हो सकती है। काफी समझाइश के बाद यह तय हुआ कि मृतक का अंतिम संस्कार ताल में ही किया गया जिसमें मृतक की पत्नी बेटी सहित उसके अन्य परिजन भी शामिल हुए।