एसडीएम को दिए निर्देश
रतलाम। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान की व्यवस्था के संबंध में विधायक चेतन्य काश्यप ने भाजपा टीकाकरण प्रभारियों से चर्चा की। चर्चा उपरांत उन्होंने एस.डी.एम. अभिषेक गेहलोत से चर्चा कर टीकाकरण कार्य व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के निर्देश दिए।
टीकाकरण प्रभारियों के साथ हुई चर्चा में बताया गया कि कोरोना टीकाकरण अभियान की व्यवस्था में हाल ही में जो परिवर्तन हुए हैं उससे आमजन की काफी परेशानी हो रही है। भाजपा कार्यकर्ता प्रशासन एवं आमजन के बीच सेतु का कार्य कर रहे हैं। विधायक श्री काश्यप ने सेवा ही संगठन के मूल मंत्र को लेकर टीकाकरण अभियान में अब तक कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए सहयोग की जानकारी प्राप्त की और कार्यकर्ताओं के सहयोग की सराहना की। इस दौरान भाजपा जिला टीकाकरण प्रभारी गोविन्द काकानी, विधानसभा प्रभारी सोमेश पालीवाल, सेवा ही संगठन प्रभारी जयवंत कोठारी, निर्मल कटारिया, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयूर पुरोहित एवं कृष्णकुमार सोनी आदि मौजूद थे।