सम्यक ज्ञान का प्रकाश ही सन्मार्ग प्रदान करता है कर्मों से मुक्ति दिलाता है – राष्ट्रसंत कमल मुनि कमलेश

महावीरपुरम जिला राजकोट । ज्ञान के अभाव में की गई साधना दान त्याग तपस्या तीर्थ सफलता दिलाने के बजाय समस्या बन जाते हैं उक्त विचार राष्ट्रसंत कमल मुनि कमलेश ने महावीरपुरम तीर्थ स्थल पर संबोधित करते कहा कि अज्ञानी के द्वारा मखमण की तपस्या ज्ञानी के नवकारसी तपस्या का मुकाबला भी नहीं है। उन्होंने कहा सम्यक ज्ञान का प्रकाश ही सन्मार्ग प्रदान करता है कर्मों से मुक्ति दिलाता है शाश्वत सुखों को प्रदान करता है सम्यक दर्शन प्राप्त क राता है।
मुनि कमलेश ने कहा कि ज्ञान के द्वारा विश्व की संपूर्ण समस्याओं का समाधान है आध्यात्मिक ज्ञान ही सच्चा ज्ञान है।
राष्ट्र संत ने आध्यात्मिक ज्ञान को वैज्ञानिक ढंग से विश्व के कोने कोने में पहुंचाने पर जोर देते कहा कि तभी मानव का अच्छे और बुरे का ज्ञान होगा और बुराइयों से मुक्ति पाएगा।
जैन संत ने आध्यात्मिक ज्ञान की चर्चा करते हुए कहा कहा भौतिकवाद की चकाचौंध में त्यागी संतों का निर्माण होना इससे बड़ा चमत्कार क्या हो सकता है संतो को गांव गांव जाकर ज्ञान की अलख जगानी होगी।
मूर्तिपूजक महासती शाश्वत प्रभा जी ने कहा कि संत वीर सैनिक की तरह आध्यात्मिक संस्कृति की रक्षा का काम करें राष्ट्र संत के पधारने पर तीर्थ के ट्रस्टी एवं महा सती जी ने अभिनंदन किया।

Play sound