श्री दिगंबर जैन शाश्वत तीर्थराज सम्मेद शिखर ट्रस्ट के परिसर में वृक्षारोपण किया गया

सम्मेदशिखर जी । 20 तीर्थंकरों के निर्वाण भूमि स्थित श्री दिगंबर जैन शाश्वत तीर्थराज सम्मेद शिखर ट्रस्ट के परिसर में वृक्षारोपण का कार्य किया गया । इस मौके पर ट्रस्ट के महामंत्री श्री राजकुमार जैन अजमेरा एवं गुनाय तन के कार्यकारी अध्यक्ष श्री कन्हैया लाल जैन सेठी, पूरणमल जैन सेठी,रांची ,प्रभात जैन सेठी गिरिडीह,सुनील जैन नरेंद्र कुमार जैन पांड्या, रांची,सुनील कुमार जैन अजमेरा ,पवन जैन अजमेरा हजारीबाग, नरेंद्र जैन, वीरेंद्र जैन हजारीबाग, सुनील जैन इटखोरी श्री संजय कुमार जैन लोहारिया हजारीबाग वृक्षारोपण के शुभ अवसर पर बढ़-चढ़कर भाग लिया वृक्षारोपण से ही पर्यावरण को हम शुद्ध कर सकते हैं अगर देशवासी संकल्प ले कि हर साल अपने जीवन काल में कम से कम एक बार पौधे जरूर लगाएं तो हमारा देश पर्यावरण के मामले में आगे बढ़ेगा और हमें शुद्ध हवा ऑक्सीजन भी मिलेगी। कोरोना महामारी मैं हमें यह निश्चय ही बता दिया की ऑक्सीजन का हमारे जीवन में कितना उपयोगी है इसलिए हर देशवासी को पर्यावरण के प्रति सजग रहना चाहिए जिससे जनमानस स्वस्थ रहेगा और देश की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी हम शाश्वत ट्रस्ट के कार्यकर्ता निरंतर वृक्षारोपण की महत्ता को समझते आ रहे हैं और इस गति को हम और अधिक बल देंगे। कोडरमा मीडिया प्रभारी राज कुमार जैन अजमेरा,नवीन जैन

Play sound