रतलाम । जनसंघ के संस्थापक सदस्य तथा देश की एकता और अखण्डता के लिए अपनी शहादत देने वाले डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती पर भारतीय जनता पार्टी ने डाॅ. मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको अपनी श्रृद्धाजंली अर्पित की ।
उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण राव ने बताया कि भाजपा के मुखर्जी मंडल क्षेत्र मे रत्नपुरी स्थित उद्यान मे स्थापित डाॅ. मुखर्जी की प्रतिमा पर प्रातः होते ही भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ता डाॅ. मुखर्जी को श्रृद्धाजंली देने लगातार पहुंचते रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्रसिंह लुनेरा ने डाॅ.मुखर्जी की प्रतिमा पर सर्वप्रथम माल्यार्पण किया। इस दौरान जिला महामंत्री श्री मनोहर पोरवाल, जिला कार्यालय मंत्री श्री मनोज शर्मा, मुखर्जी मंडल अध्यक्ष श्री मयूर पुरोहित, मंडल महामंत्री श्री धर्मेन्द्र देवड़ा, पूर्व पार्षद श्री पवन सोमानी, श्री प्रकाश बंशीवाल, श्री अभय जैन, श्री तन्मय त्रिवेदी, श्री धीरज प्रजापत, श्री राजेश पांचाल, श्री संजय पांचाल, श्री विवेक शर्मा, श्री शुभेन्द्र गुर्जर, श्री तेजसिंह हाड़ा, श्री हेमराज वसावा, श्री सांवरलाल तिवारी, श्री संतोष जोशी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।